चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप, मिनटों में निखरेगा आपका लुक

मेकअप के अनुसार चेहरे की शेप

चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप, मिनटों में निखरेगा आपका लुक

चेहरे की शेप के हिसाब से मेकअप करने से लुक में निखार आता है। विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि हर फेस शेप के लिए मेकअप तकनीक अलग होती है।

चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप मिनटों में निखरेगा आपका लुक

चेहरे की शेप के हिसाब से करें मेकअप, मिनटों में निखरेगा आपका लुक

किसी का चेहरा गोल होता है, किसी का लंबा तो किसी का हार्ट शेप। हर चेहरे की अपनी एक अलग पहचान होती है। अक्सर महिलाएं मेकअप करते समय अपने फेस शेप को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे उनका लुक उतना निखरकर नहीं आ पाता। विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि मेकअप चेहरे की बनावट के अनुसार किया जाए तो यह खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है। तो चलिए जानते हैं चेहरे की शेप के हिसाब से कैसे करें मेकअप

गोल : कंटूरिंग से स्लिम लुक

गोल चेहरे की खासियत होती है- भरे हुए गाल और सॉफ्ट फीचर्स। ऐसे चेहरे को थोड़ा लंबा और स्लिम दिखाने पर फोकस करें। इसके लिए चेहरे के किनारों और जॉलाइन पर हल्का कंटूर करें। ब्लश को गोल के बजाय ऊपर की ओर लगाएं। इससे चेहरा उठा हुआ और पतला दिखता है। आंखों का मेकअप थोड़ा शार्प रखें, जैसे विंग्ड आईलाइनर या स्मोकी आईज। इससे चेहरे में डेफिनिशन आती है।

अंडाकार : हर मेकअप खूबसूरत

अंडाकार यानी ओवल फेस को सबसे बैलेंस्ड फेस शेप माना जाता है। इस चेहरे पर लगभग हर तरह का मेकअप अच्छा लगता है। इसलिए इस शेप को ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं होती। हल्का फाउंडेशन, सॉफ्ट ब्लश और न्यूड लिपस्टिक लुक को शानदार बना सकती है। हाइलाइटर से चेहरे के हाई पॉइंट्स जैसे नाक, माथे और गालों को ग्लो दें। आंखों पर हल्के शिमर शेड्स सुंदर लगते हैं।

चौकोर : सॉफ्ट लुक बेहतर

चौकोर चेहरे पर मेकअप का उद्देश्य फीचर्स को थोड़ा सॉफ्ट दिखाना होता है। इसलिए ज्यादा शार्प कंटूरिंग से बचें और पीच, पिंक और न्यूड जैसे सॉफ्ट शेड्स चुनें। आंखों पर ब्राउन या सॉफ्ट स्मोकी मेकअप अच्छा लगता है। ब्लश को गालों के बीच से ऊपर की तरफ लगाएं। ग्लॉसी व क्रीमी टेक्सचर लिपस्टिक चेहरे को आकर्षक बनाएंगे।

हार्ट शेप : आंखों और होंठों पर ध्यान

इस फेस शेप वाली महिलाएं आंखों और होंठों को हाइलाइट करें और आई मेकअप को थोड़ा बोल्ड रखें। मस्कारा और आईलाइनर आंखों को खूबसूरती से उभारते हैं। होंठों पर ब्राइट या ग्लॉसी शेड्स चेहरे को बैलेंस्ड लुक देंगे। वहीं, ठुड्डी के आस-पास हल्का ब्रॉन्जर चेहरे को संतुलित दिखाएगा।

लंबा : ब्रॉन्जर करता है कमाल

लंबे चेहरे की सबसे बड़ी खासियत होती है- एलिगेंस। लेकिन कई बार चेहरा जरूरत से ज्यादा लंबा दिखाई देता है। ऐसे में मेकअप चेहरे को संतुलित दिखाने में मदद करता है। माथे और ठुड्डी पर हल्का ब्रॉन्जर लगाएं, चेहरे की लंबाई कम नजर आएगी। आंखों पर ज्यादा लंबा विंग्ड आईलाइनर लगाने से बचें और ब्राइट लिपस्टिक चुनें।

विशेषज्ञ की राय : याद रखें ये सबसे जरूरी नियम

हर ट्रेंड हर चेहरे पर अच्छा लगे, यह जरूरी नहीं। इसलिए दूसरों को देखकर मेकअप कॉपी करने के बजाय अपने चेहरे की बनावट को समझें। सही मेकअप वही है, जो आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को छुपाए नहीं, बल्कि उसे और उभारे। याद रखें, आत्मविश्वास सबसे सुंदर मेकअप होता है। जब आप अपने चेहरे को समझकर मेकअप करेंगी तो आपकी मुस्कान और स्टाइल दोनों ही लोगों का ध्यान खींच लेंगे।

प्रमुख खबरें