Lips Care in Summer: गर्मियों में इस तरह से रखें अपने होठों का ख्याल!

how-to-take-care-of-your-lips-in-summer

Lips Care in Summer: गर्मियों में इस तरह से रखें अपने होठों का ख्याल!

lips care in summer गर्मियों में इस तरह से रखें अपने होठों का ख्याल

Lips Care in Summer: गर्मी का मौसम सिर्फ त्वचा और बालों पर ही असर नहीं डालता, बल्कि हमारे होठों को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। तेज धूप, पसीना, धूल, प्रदूषण और शरीर में पानी की कमी की वजह से होठों की नमी खो जाती है, जिससे वे सूखने, फटने और काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर सही देखभाल न की जाए तो होठों की नेचुरल खूबसूरती खो सकते है।

आज हम बताएंगे कि गर्मियों में होठों को कैसे सॉफ्ट, गुलाबी और हेल्दी रखा जा सकता है। जानिए आसान घरेलू उपाय...

गर्मी में क्यों फटते हैं होंठ?

1. डिहाइड्रेशन: शरीर में पानी की कमी से होठों की नमी चली जाती है।

2. सनबर्न: UV किरणें होठों की कोमल त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं।

3. बार-बार जीभ फेरना: जीभ से लार बार-बार लगाना होठों को और ज्यादा ड्राय बना देता है।

4. हीट स्ट्रोक: शरीर का तापमान बढ़ने पर त्वचा व होठों पर असर पड़ता है।

5. गलत लिप प्रोडक्ट्स: सस्ते और कैमिकल युक्त लिपस्टिक या लिप बाम से होठों को नुकसान पहुंच सकता है।

गर्मियों में लिप्स का इस तरह रखें ख्याल

भरपूर पिएं पानी

गर्मियों में सबसे जरूरी है खुद को हाइड्रेटेड रखना। दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे होठों की प्राकृतिक नमी बनी रहती है और फटने की संभावना कम हो जाती है।

सोने से पहले लगाएं नारियल तेल

रात में सोने से पहले होठों पर वर्जिन कोकोनट ऑयल या देसी घी लगाएं। इससे होठों में गहराई से नमी जाएगी और सुबह तक सॉफ्ट रहेंगे।

हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खाएं

तरबूज, खीरा, संतरा जैसे फल खाने से शरीर और त्वचा को जरूरी हाइड्रेशन और विटामिन मिलते हैं जो होठों को भी हेल्दी बनाए रखते हैं।

लगाएं सनस्क्रीन लिप बाम

जैसे चेहरे के लिए सनस्क्रीन जरूरी है, वैसे ही SPF वाला लिप बाम भी गर्मियों में जरूरी है। ये UV किरणों से बचाता है और होठों को काला होने से रोकता है।

घर पर बनाएं नैचुरल लिप स्क्रब

हफ्ते में 1-2 बार घरेलू लिप स्क्रब से होठों को एक्सफोलिएट करें। 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच शक्कर 2-3 बूंद नींबू का रस इन्हें मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर मसाज करें। यह डेड स्किन हटाएगा और होंठ मुलायम होंगे।

लिपस्टिक और केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें

गर्मी में भारी लिपस्टिक या लिप ग्लॉस से परहेज करें। इनमें मौजूद केमिकल्स गर्मी में होठों को और ड्राय बना सकते हैं।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।