नेचुरल लिप बाम बनाने की विधि

घी में इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम,जानिए कैसे 

होंठों की देखभाल के लिए घर पर घी, नारियल तेल, शहद और एसेंशियल ऑयल से लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताया गया है.

By : सोनिया रायकवार
घी में इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम,जानिए कैसे 

होंठ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. लेकिन बदलते मौसम, तेज धूप और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से होंठ अक्सर रूखे और फटने लगते हैं. ऐसे में उनकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. ज्यादातर लोग इसके लिए बाजार में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में मिलने वाले लिप बाम में अक्सर केमिकल होते हैं जो होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप नेचुरल तरीके से होंठों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाएं रखना चाहते हैं तो घर पर घी से बना लिप बाम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घी से घर पर लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

घी का लिप बाम बनाने के लिए चीजे 

4 बड़े चम्मच देसी घी
2 बड़े चम्मच नारियल तेल
1 बड़ा चम्मच शहद
कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल (पुदीना या लैवेंडर, ऑप्शनल)

घर पर घी से लिप बाम कैसे बनाएं?

घी से लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बर्तन में घी और नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर हल्का गर्म करें, ताकि दोनों अच्छी तरह पिघल जाएं. इसके बाद मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
अब इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चाहें तो अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल भी कुछ बूंदें मिला सकते हैं.
फिर तैयार मिश्रण को किसी साफ और सूखे छोटे कंटेनर या लिप बाम ट्यूब में भर दें.
इसे फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रख दें. जमने के बाद आपका नेचुरल लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.
इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

पहली बार पैच टेस्ट जरूर करें.

लिप बाम को हमेशा साफ और सूखे कंटेनर में रखें.
इसे ठंडी और सूखी जगह या फ्रिज में स्टोर करें.
वैसे तो नेचुरल चीजों से बना यह लिप बाम बिल्कुल सेफ है. फिर भी अगर लगाने के बाद किसी भी  तरह का एलर्जी हो तो इसका उपयोग बंद कर दें.

संबंधित सामग्री

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी की कीमत में वृद्धि के बाद गुड़, शहद, और खजूर जैसे विकल्पों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही सही है।

शक्कर के बिना भी चाय का स्वाद रहेगा बरकरार, इन चीजों से बढ़ाएं मिठास

शक्कर के बिना भी चाय का स्वाद रहेगा बरकरार, इन चीजों से बढ़ाएं मिठास

चाय में शुगर कम करने के लिए गुड़, खजूर, दालचीनी, और शहद जैसे विकल्प हैं। ये सभी स्वाद और सेहत के लिए बेहतर हो सकते हैं।

मेरठ में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करते थे वसूली

मेरठ में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करते थे वसूली

मेरठ में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर धन उगाही करने वाले हनीट्रैप गिरोह का खुलासा हुआ है। इसमें राहुल पाल और आकाश नाम के आरोपी गिरफ्तार।

ज्यादा बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप तो नहीं आजमा रहे

ज्यादा बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप तो नहीं आजमा रहे

अधिकतर प्राकृतिक हेयर केयर उपायों का गलत तरीके से इस्तेमाल बालों के टूटने और झड़ने का कारण बन सकता है, जैसे कि नारियल तेल, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और अधिक.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद मां का दावा- ‘सोनम ही है पूरी साजिश की मास्टरमाइंड’

इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी निर्दोषता का दावा किया है। राजा रघुवंशी की मां ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026