हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़

मेरठ में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करते थे वसूली

मेरठ में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर धन उगाही करने वाले हनीट्रैप गिरोह का खुलासा हुआ है। इसमें राहुल पाल और आकाश नाम के आरोपी गिरफ्तार।

By : नेशन मिरर
मेरठ में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करते थे वसूली

मेरठ में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश

मेरठ में हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वसूली करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है,पुलिस ने राहुल पाल और आकाश नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इन पर फर्जी FIR दिखाकर धमकाने और दो लाख रुपये मांगने का आरोप है.ये आरोपी लड़की बनकर इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजते थे,फिर लड़कों को मिलने बुलाते थे। 

लड़की बनकर लोगों को फंसाते थे आरोपी 

आरोपी खुद ही लड़की बनकर युवकों से बात करते थे। पहले दोस्ती करते,फिर अश्लील बातें कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे। इसके बाद फर्जी शिकायत तैयार कर उन्हें डराते थे। फिर मुकदमे और जेल भेजने की धमकी देकर पुलिस चौकी बुलाते थे। वहां खुद को इंस्पेक्टर और दरोगा बताकर दबाव बनाते और रुपए वसूले जाते थे।

Instagram से चलाते थे हनीट्रैप नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका पांच सदस्यीय गिरोह Instagram के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था.गैंग के सदस्य लड़की बनकर युवकों से सोशल मीडिया पर संपर्क करते और उन्हें बातचीत कर फंसाते थे.इसके बाद उन्हें मोहकमपुर स्थित एक ऑफिस में मिलने बुलाते थे और धमकी देकर पैसे वसूलते थे|

2 आरोपी गिरफ्तार 

एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राहुल पाल (25) और आकाश (20) को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच करेगी।

संबंधित सामग्री

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी, ₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी, ₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार

मुंबई के चर्चगेट में अमीषा पटेल के माता-पिता के घर से सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी हो गई, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया, नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

MP जहरीली शराबकांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

MP जहरीली शराबकांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 31 मौतें हुई हैं।

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में नर्स ने अस्पताल संचालक और भांजे पर दुष्कर्म, अश्लील फोटो बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को उजागर करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी लिंक्स की जांच जारी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026