जानिए कैसे करें मेकअप....
पहला स्टेप- स्किन की तैयारी...
मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को साफ और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। चेहरे को अच्छे से वॉश करें और उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। यह आपकी त्वचा को नमी देगा और मेकअप लंबे समय तक टिकेगा।
इसके साथ ही SPF वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए यह स्टेप जरूरी है, खासकर करवा चौथ के दिन, जब महिलाएं दिनभर व्रत में बाहर भी हो सकती हैं।
दूसरा स्टेप- बेस तैयार करें...
करवा चौथ के लिए भारी फाउंडेशन की बजाय टिंटेड मॉइस्चराइजर या बीबी क्रीम लगाएं। यह आपकी त्वचा के टोन को समान करता है और हल्का महसूस होता है। हल्का बेस चेहरे को नेचुरल और फ्रेश लुक देता है।
तीसरा स्टेप- कॉन्सीलर से टच अप...
चेहरे पर दाग-धब्बे या अंडर आई डार्क सर्कल्स हैं, तो हल्का कॉन्सीलर लगाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि कोई निशान न रहे। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे नहीं हैं, तो आप यह स्टेप छोड़ सकती हैं। यह स्टेप खासकर व्रत के दिन थकी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाने में मदद करता है।
चौथा स्टेप- आंखों का मेकअप...
करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक के लिए आंखों का मेकअप सिंपल लेकिन आकर्षक होना चाहिए। अपनी आईब्रो को ब्रश की मदद से सेट करें, इससे चेहरे की शार्पनेस बढ़ती है। फिर हल्का सा मस्कारा लगाएं।
अगर आप लाइनर लगाना जानती हैं, तो हल्का लाइनर भी लगा सकती हैं। याद रखें, आंखों पर ज्यादा मेकअप लगाने से लुक भारी और अप्राकृतिक दिख सकता है।
पांचवा स्टेप- होंठों का फिनिशिंग टच...
सबसे आखिरी स्टेप में होंठों के लिए लिप टिंट या रंगीन लिप बाम लगाएं। यह होंठों को नेचुरल रंग और हाइड्रेशन देता है। अगर आप चाहें तो लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। हल्का और प्राकृतिक लिप कलर करवा चौथ के ट्रेडिशनल लुक के लिए सबसे उपयुक्त है।