पीनट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व....
100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25–30 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे प्रोटीन का सस्ता और अच्छा स्रोत बनाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक और विटामिन B कॉम्प्लेक्स भरपूर होता है। मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं।
पीनट खाने के फायदे...
प्रोटीन का अच्छा स्रोत...
मूंगफली शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है।दिल के लिए फायदेमंद...
पीनट्स में हेल्दी फैट्स यानी मोनो और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।वजन कंट्रोल करने में मददगार...
इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। अगर इसे सही मात्रा में खाया जाए तो यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद...
रिसर्च के अनुसार, पीनट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं। यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता।हड्डियों और दांतों के लिए अच्छा...
मूंगफली में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद...
इसमें मौजूद नियासिन और विटामिन E याददाश्त को मजबूत करते हैं और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाव में मददगार हैं।इम्युनिटी को मजबूत बनाए...
पीनट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।स्किन और हेयर के लिए लाभकारी...
मूंगफली में मौजूद विटामिन E और हेल्दी फैट्स स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को हेल्दी बनाए रखते हैं।
पीनट खाने के नुकसान...
एलर्जी की समस्या...
कुछ लोगों को पीनट्स से एलर्जी होती है। इसे खाने पर उन्हें खुजली, सूजन, सांस लेने में परेशानी या पेट दर्द हो सकता है। ऐसे लोगों को पीनट्स से पूरी तरह बचना चाहिए।ज्यादा खाने से मोटापा...
मूंगफली में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। अगर इसे बहुत ज्यादा खाया जाए तो यह वजन बढ़ा सकती है।पाचन संबंधी समस्या...
अधिक पीनट खाने से गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है।अफ्लाटॉक्सिन का खतरा...
अगर मूंगफली को गलत तरीके से स्टोर किया जाए तो इसमें फंगस पनप सकता है, जिससे अफ्लाटॉक्सिन नामक टॉक्सिन बनता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।पीनट खाने का सही तरीका...
1. रोजाना 30–50 ग्राम पीनट्स (एक छोटी मुट्ठी) से ज्यादा न खाएं। 2. इसे भूनकर या उबालकर खाना ज्यादा हेल्दी माना जाता है। 3. पीनट बटर का सेवन भी एक अच्छा विकल्प है, लेकिन बिना ज्यादा शुगर और ऑयल वाला चुनें। 4. रात में सोने से पहले मूंगफली खाने से बचें, क्योंकि यह भारी फूड है और पाचन पर असर डाल सकता है।