डैंड्रफ के कारण और समाधान

अगर आप भी हैं डैंड्रफ से परेशान और जानना चाहते हैं कि डैंड्रफ आखिर होता क्यों है? तो आइये जानते हैं 

डैंड्रफ न केवल कॉस्मेटिक समस्या है, बल्कि यह स्कैल्प की स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। जानिए इसके मुख्य कारण और समाधान।

अगर आप भी हैं डैंड्रफ से परेशान और जानना चाहते हैं कि डैंड्रफ आखिर होता क्यों है? तो आइये जानते हैं 

अगर आप भी हैं डैंड्रफ से परेशान और जानना चाहते हैं कि डैंड्रफ आखिर होता क्यों है? तो आइये जानते हैं 

डैंड्रफ को अक्सर लोग कॉस्मेटिक समस्या मानते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि डैंड्रफ केवल बालों की सुंदरता को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि कई बार यह स्कैल्प की बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। यदि समय रहते इसका कारण नहीं समझा जाए और इलाज न हो पाए तो ये बाल झड़ने जैसी परेशानियों को भी बढ़ा सकती है।

बता दे डैंड्रफ का सबसे बड़ा कारण केवल गंदगी नहीं है। इसके पीछे स्कैल्प पर प्राकृतिक रूप से मौजूद मैलासेजिया  नामक यीस्ट (फंगस), त्वचा में बनने वाला अतिरिक्त तेल है।क्या आप भी अपने कपड़ों पर अक्सर गिरे हुए डैंड्रफ देखते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए, भले ही ये समस्या काफी आम लगती है, पर डैंड्रफ को अनदेखा करना आपके बालों के लिए बहुत  नुकसानदायक हो सकता है।

डैंड्रफ की दिक्कतों को ठीक करने के लिए लोग शैंपू बदलते रहते हैं और कई घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन यदि असली कारण नहीं समझा जाए तो डैंड्रफ बार-बार लौट आता है।

विशेषज्ञों के अनुसार डैंड्रफ होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। त्वचा में बनने वाला अतिरिक्त तेल, त्वचा की संवेदनशीलता, हार्मोनल परिवर्तन सहित कई कारण इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

डैंड्रफ आखिर होता क्या है?

डैंड्रफ स्कैल्प की ऊपरी त्वचा की मृत कोशिकाओं के जरूरत से ज्यादा झड़ने की स्थिति है। 
सामान्य रूप से भी त्वचा की पुरानी कोशिकाएं निकलती रहती हैं और नई कोशिकाएं बनती रहती हैं।
हालांकि जब यह प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है तो सफेद या पीले रंग की परतें दिखाई देने लगती हैं। 
इसके साथ खुजली, जलन और स्कैल्प में असहजता भी हो सकती है। डैंड्रफ अपने आप में संक्रामक नहीं होता, लेकिन यह स्कैल्प के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

डैंड्रफ के पीछे कई चिकित्सीय कारण हो सकते हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण मैलासेजिया नामक यीस्ट है, जो अधिकांश लोगों की स्कैल्प पर सामान्य रूप से मौजूद रहता है। 
 

कुछ लोगों में यह अत्यधिक सक्रिय होकर त्वचा की कोशिकाओं के झड़ने की गति बढ़ा देता है। 
इसके अलावा अत्यधिक तेलीय स्कैल्प, सेबोरिक डर्मेटाइटिस, ड्राई स्किन, सोरायसिस-एक्जिमा जैसी स्थितियां भी खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं। 
हर व्यक्ति में कारण अलग हो सकता है, इसलिए बार-बार होने वाली रूसी की जांच जरूरी हो सकती है।

डैंड्रफ कम करने के लिए क्या करें?

स्कैल्प के प्रकार के अनुसार एंटी-डैंड्रफ शैंपू का उपयोग करें। 
बालों को नियमित रूप से साफ रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा शैंपू भी न करें। 
संतुलित आहार लेने और पर्याप्त पानी पीने से भी मदद मिलती है। 
यदि रूसी लंबे समय तक बनी रहे तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एंटीफंगल लोशन या दवाएं भी दे सकते हैं।

डॉक्टर कहते हैं 

गर्म पानी से बाल धोना, बार-बार हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का उपयोग और दूसरों की कंघी या तौलिया इस्तेमाल करना डैंड्रफ और सिर में खुजली की समस्या बढ़ा सकता है। बिना सलाह के अलग-अलग शैंपू बदलना भी स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है। 

संबंधित सामग्री

हेयर केयर: बार-बार शैंपू करने के बाद भी स्कैल्प चिपचिपा? इन आदतों को आज ही बदलें

हेयर केयर: बार-बार शैंपू करने के बाद भी स्कैल्प चिपचिपा? इन आदतों को आज ही बदलें

बाल धोने के बाद भी अगर स्कैल्प ऑयली और चिपचिपा लगे, तो शैंपू करने की तकनीक में सुधार और शैंपू का सही इस्तेमाल जरूरी है।

बारिश में बालों की परेशानी से राहत दिला सकती है मुल्तानी मिट्टी,बालों और स्कैल्प की सफाई में मददगार

बारिश में बालों की परेशानी से राहत दिला सकती है मुल्तानी मिट्टी,बालों और स्कैल्प की सफाई में मददगार

बारिश के मौसम में मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प की अतिरिक्त नमी और तेल को सोखने में मदद करती है, पर यह डैंड्रफ का मेडिकल इलाज नहीं है।

टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाकर ऐसे लगाएं कद्दू के बीजों का तेल, हफ्ते भर में दिखेगा असर!

टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाकर ऐसे लगाएं कद्दू के बीजों का तेल, हफ्ते भर में दिखेगा असर!

कद्दू के बीजों का तेल, जिसमें विटामिन ई, जिंक और हेल्दी फैट्स शामिल हैं, बालों के झड़ने के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपाय हो सकता है।

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

मानसून के दौरान बढ़ती हेयर फॉल की समस्या के लिए प्याज का रस एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाता है।

बाल धोने के बाद भी ऑयली रहता है स्कैल्प? जानिए वजह, बचाव और कब लें डॉक्टर की सलाह

बाल धोने के बाद भी ऑयली रहता है स्कैल्प? जानिए वजह, बचाव और कब लें डॉक्टर की सलाह

बाल धोने के बाद जल्दी ऑयली हो जाने वाले स्कैल्प की समस्या, इसके कारण और उपायों के बारे में विशेषज्ञों की राय।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर