Get Rid of Cockroaches: कॉकरोच कर रहे हैं किचन पर कब्जा? ये घरेलू उपाय करेंगे छूमंतर!

cockroach-control-home-remedies

Get Rid of Cockroaches: कॉकरोच कर रहे हैं किचन पर कब्जा? ये घरेलू उपाय करेंगे छूमंतर!

get rid of cockroaches कॉकरोच कर रहे हैं किचन पर कब्जा ये घरेलू उपाय करेंगे छूमंतर

Get Rid of Cockroaches: घरों में बरसात के दिनों में कई किड़े आते हैं। और ऐसे ही कॉकरोच बड़ी परेशानी खड़ी कर देते हैं, खासकर किचन में खाने-पीने के सामान और बर्तनों तक पहुंचकर ये सेहत के लिए भी खतरा बन जाते हैं। बाजार में मौजूद केमिकल प्रोडक्ट्स हमेशा कारगर नहीं होते और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय हैं, जो बिना केमिकल्स के कॉकरोच भगाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते है कुछ घरेलु उपाय जो कॉकरोच भगाने में मदद कर सकते हैं। Read More: Foot and shoe odor in rainy season: बारिश में पैरों और जूतों की बदबू से हैं परेशान? जानिए आसान घरेलू उपाय

बोरिक एसिड से करें सफाया...

बोरिक एसिड कॉकरोच भगाने के लिए बेहद असरदार होता है। इसे घर के कोनों और फर्श पर छिड़कें। कॉकरोच इसके संपर्क में आकर मर जाते हैं। ध्यान रहे, ये गीला होने पर असर खो देता है और इसे बच्चों व पालतू जानवरों से दूर रखना जरूरी है।

बेकिंग सोडा और चीनी का कमाल...

बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाकर कॉकरोचों वाली जगह पर रखें। चीनी उन्हें आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा खाने पर उन्हें मार देता है।

तेज पत्ता करेगा मदद..

तेज पत्ते की तेज खुशबू कॉकरोचों को पसंद नहीं आती। पत्तों को कुचलकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच अक्सर नजर आते हैं। अलमारियों और दराजों में भी इसे रख सकते हैं।

डायटोमेसियस अर्थ भी है कारगर...

डायटोमेसियस अर्थ (डीई) में ऐसे छोटे-छोटे कण होते हैं, जो कॉकरोच के शरीर को काट देते हैं। इससे वो निर्जलित होकर मर जाते हैं। इसे उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच दिखाई देते हैं।

सिरका भगाए कॉकरोच...

पानी और सिरका बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे करें। इसकी तेज़ गंध कॉकरोचों को दूर रखने में मदद करती है।

पुदीने के तेल का उपयोग करें...

पुदीने के तेल की तेज़ खुशबू कॉकरोचों को पसंद नहीं होती। इसे पानी में मिलाकर घर में स्प्रे करें। इससे कॉकरोचों का प्रवेश कम होगा और घर महकता भी रहेगा।

नीम का तेल भी असरदार...

नीम का तेल या पाउडर कॉकरोच मारने में असरदार है। पानी में थोड़ा नीम का तेल मिलाकर उन जगहों पर स्प्रे करें जहां कॉकरोच ज्यादा नजर आते हैं।

नींबू का रस देगा राहत...

नींबू के रस और पानी के घोल से सतहें साफ करें। इसकी खुशबू कॉकरोचों को दूर रखती है और सफाई भी होती है।

साबुन और पानी का आसान तरीका...

साबुन-पानी का घोल सीधे कॉकरोच पर स्प्रे करें। इससे उनके सांस लेने के छिद्र बंद हो जाते हैं और वे मर जाते हैं। ये सुरक्षित और सस्ता उपाय है।

लहसुन, प्याज और लाल मिर्च का स्प्रे..

लहसुन, प्याज और लाल मिर्च को पानी में उबालकर स्प्रे तैयार करें। इसकी तीखी गंध कॉकरोचों को दूर रखती है। इसे नियमित रूप से छिड़कें।  

संबंधित सामग्री

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

राज्य

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर विश्वविद्यालय का दौरा किया, कृषि अनुसंधान और नई तकनीक पर चर्चा की। किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर जोर।

CM योगी ने दी देवरिया को सौगात, 456 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

राज्य

CM योगी ने दी देवरिया को सौगात, 456 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 456 करोड़ की लागत से विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, प्रदेश में माफियाराज और दंगों का दौर समाप्त होने का दावा किया।

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

राज्य

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

उत्तराखंड में निहंगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और देहरादून की ओर बढ़ गए। इस घटना के पीछे पंजाब के CM और सिख संगठनों का दबाव माना जा रहा है।

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

मनोरंजन

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

ईशा देओल ने खुलकर बात की कि उन्हें अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है, विशेषकर तलाक और ब्रेकअप के बाद।

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

राज्य

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन में धमाका हुआ जिसके वीडियो से सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट हो गईं। 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए, वैन और क्रेन जब्त।