IPL 2025 में बदलेगी राहुल की टीम, जानिए पूरी खबर

kl-rahuls-team-will-change-in-ipl-2025-know-the-full-news

IPL 2025 में बदलेगी राहुल की टीम, जानिए पूरी खबर

By:

Ranu

ipl 2025 में बदलेगी राहुल की टीम जानिए पूरी खबर

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। इसको लेकर BCCI ने अभी तक कोई आधिकारिक रिटेंशन नीति का ऐलान नहीं किया है। फिर भी सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। हाल में खबरें सामने आ रही थीं कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ सकते हैं। बतादें, पिछले सीजन में लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका और राहुल के बीच कुछ अनबन देखने को मिली थी।

राहुल ने की संजीव गोयनका से मुलाकात

सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल में खिलाड़ियों को रिटेन करने की चर्चाओं के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल टीम के कोलकाता कार्यालय पहुंचे और लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात भी की। उनकी ये बैठक करीब एक घंटे तक चली। ये भी माना जा रहा है कि इस मीटिंग में रिटेंशन को लेकर बात हुई।

Read More- Shakib Al Hasan Aggression: शाकिब को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, ICC ने लगाई फटकार

IPL 2025 में बदलेगी राहुल की टीम ?

बता दें, केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए अब तक तीन सीजन खेले हैं। जिसमें सभी सीजन में वो कप्तान रहे हैं। हाल ही में खबरें ये भी आईं थीं कि केएल राहुल अगले सीजन से पहले राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन शायद अब संजीव गोयनका और केएल राहुल की मीटिंग के बाद अब ये होना मुश्किल भी नजर आ रहा है।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

राहुल का आईपीएल करियर

बतादें केएल राहुल का आईपीएल करियर काफी लाजवाब रहा है। राहुल ने अभी तक 132 मैचों में 4683 रन बनाए हैं। राहुल ने पिछले सीजन के 14 मैचों में 520 रन 136 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट और 4 अर्धशतक के साथ बनाए थे। राहुल आईपीएल साल 2013 से खेल रहे हैं। इस दौरान वो 6 सीजन में 500+ रन भी बना चुके हैं.

संबंधित सामग्री

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।