क्या कर्नाटक में बदल जाएगी लीडरशिप? सिद्धारमैया बोले - आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे

karnataka-leadership-change-siddaramaiah-congress-high-command-decision

क्या कर्नाटक में बदल जाएगी लीडरशिप? सिद्धारमैया बोले - आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे

क्या कर्नाटक में बदल जाएगी लीडरशिप सिद्धारमैया बोले - आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे

Karnataka Leadership Controversy: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलें जारी है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी आलाकमान को अंततः इस भ्रम को खत्म करना चाहिए। सिद्धारमैया ने कहा - वह मुख्यमंत्री पद पर बदलाव संबंधी मुद्दे पर आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे। 

सेंट्रल लीडरशिप करेगी फैसला

उन्होंने यह भी कहा कि विधायक पार्टी नेतृत्व से मिलने और अपनी राय शेयर करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। राज्य की लीडरशिप पर आखिरी फैसला सेंट्रल लीडरशिप का है। कांग्रेस अध्यक्ष, कर्नाटक के CM और उपमुख्यमंत्री के बयान सामने आए। डिप्टी सीएम और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष DK शिवकुमार ने कहा- मैं मुख्यमंत्री बदलाव पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहूंगा, यह हम 4-5 लोगों के बीच की सीक्रेट डील है। [caption id="attachment_118927" align="alignnone" width="623"]क्या कर्नाटक में बदल जाएगी लीडरशिप? क्या कर्नाटक में बदल जाएगी लीडरशिप?[/caption]

Karnataka Leadership Controversy: सार्वजनिक मंच पर चर्चा नहीं 

वहीं दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- कर्नाटक में नेतृत्व बदलने से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक मंच पर चर्चा नहीं की जा सकती। राहुल गांधी से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा- पार्टी अध्यक्ष कहीं भी चर्चा नहीं करते। अगर मुलाकात होती है, तो वहीं बात होगी। बता दे कि, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। अब सत्ता संतुलन को लेकर बयानबाजी जारी है। अब 2023 में सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार से जुड़े एक कथित सत्ता-परिवर्तन को लेकर समझौते का हवाला दिया जा रहा है। 

CM कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में 

Karnataka Leadership Controversy: सूत्रों के मुताबिक CM सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में हैं। जबकि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार चाहते हैं कि पार्टी पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला करे। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से यह भी माना जा रहा है कि यदि हाई कमान कैबिनेट विस्तार को मंजूरी देता है, तो इससे सिद्धारमैया के पूरे कार्यकाल तक टिके रहने का संकेत मिल सकता है, जो शिवकुमार की CM बनने की संभावनाओं को कम कर देगा।

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

खेल

बटलर बने टी-20 के रन किंग! पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव सूर्यवंशी पर कही बड़ी बात

जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए। उन्होंने भारतीय युवा वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने PARAS पोर्टल का उपयोग करके योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में सुधार के लिए कदम उठाए हैं, जिससे डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

राज्य

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों में असामान्य नामों के सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विवाद को हवा दी।