Kanker Gadchiroli Naxalite surrender: कांकेर से लेकर गढ़चिरौली तक 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

kanker-gadchiroli-15-naxalites-surrender-news

Kanker Gadchiroli Naxalite surrender: कांकेर से लेकर गढ़चिरौली तक 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

kanker gadchiroli naxalite surrender कांकेर से लेकर गढ़चिरौली तक 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

कांकेर गढ़चिरौली नक्सली सरेंडर: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। इस बीच एक बार फिर नक्सली संगठनों को करारा झटका लगा, जब छत्तीसगढ़महाराष्ट्र बॉर्डर (गढ़चिरौली) से लेकर कांकेर तक कुल 15 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है, जिन पर 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था।इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल है। जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। यह सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थे।

कांकेर गढ़चिरौली नक्सली सरेंडर: गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों का समर्पण

पखांजूर क्षेत्र से लगे गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार भी पुलिस को सौंपे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम विनोद सैयाना का है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। यह सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थे।

read more :छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र: नया भवन, नया इतिहास

कांकेर गढ़चिरौली नक्सली सरेंडर: नक्सलियों ने डाले हथियार

इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान चार हथियार भी पुलिस के हवाले किए, जिसे सुरक्षा बलों के लिए एक और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गढ़चिरौली पुलिस इसे हाल के वर्षों में नक्सल मोर्चे पर सबसे निर्णायक सरेंडर ऑपरेशनों में से एक बता रही है।

Read More-Naxalite carrying a reward of 1 crore surrenders: 1 करोड़ 05 लाख के इनामी नक्सली रामधेर मज्जी ने किया सरेंडर,CM साय ने दी जानकारी

कांकेर में चार नक्सलियों ने हथियार डाले

दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के कांकेर में भी सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। यहां 4 नक्सलियों ने एसपी आई. कल्याण एलिसेला के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें सबसे बड़ी चर्चा का विषय रही मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई, जो वर्ष 2009 में हुए भयावह मदनवाड़ा हमले में शामिल रही थी। इस हमले में राजनांदगांव के एसपी विनोद चौबे सहित 29 जवान शहीद हुए थे, जिसे नक्सल इतिहास के सबसे दर्दनाक हमलों में गिना जाता है।

नक्सलवाद की कमर टूट रही

कांकेर एसपी ने बताया कि ये सभी नक्सली लंबे समय से कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे थे और अलग-अलग जिलों में सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि सरकार की नई पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे फोर्स के दबाव के कारण नक्सलियों में सरेंडर की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है।

संबंधित सामग्री

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।

19 July 2026 Rashifal

सनातन

19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: जानें 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।