शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश, ATPI और LNCT यूनिवर्सिटी का संयुक्त प्रयास

inclusion-of-indian-knowledge-tradition-in-education-lnct-university

शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश, ATPI और LNCT यूनिवर्सिटी का संयुक्त प्रयास

शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश atpi और lnct यूनिवर्सिटी का संयुक्त प्रयास

Lnct university भोपाल: एसोसिएशन ऑफ टेक्नीकल प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट (एटीपीआई) और एलएनसीटी यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित छात्र-शिक्षक संवाद कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा और व्यावसायिक/तकनीकी शिक्षा के एकीकरण पर विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार थे।

उच्च शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

एसोसिएशन ऑफ टेक्नीकल प्रोफेशनल इस्ट्रीट्यूट (एटीपीआई) के चेयरमैन डॉ अनुपम चौकसे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा का अपना इतिहास है। सनातन परंपरा में जितने अविष्कार हुए है, उन अविष्कारों ने ही विकास संभव हो पाया है। उन्होने भारतीय गुरूकुल परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि इस परंपरा से न सिर्फ गुरू और शिष्य़ के बीच संबंधों का पता चलता है, बल्कि यही शिक्षा व्यवस्था से भारत विश्व गुरू बन पाया था। उन्होने हिंदी भाषा के महत्व को रेखाकिंत करते हुये कहा कि विध्वंसकारी ताकतों से निपटने का एक मात्र साधन शिक्षा में सुधार की प्रक्रिया है।

Read More- एक बार फिर नेशन मिरर की क खबर का असर देखने को मिला

LNCT यूनिवर्सिटी के चांसलर रहे मौजूद

कार्यक्रम में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री जे.एन. चौकसे मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में ओरिंय़टल ग्रुप ऑफ कालेज के श्री प्रवीण ठकराल, एटीपीआई के उपाध्यक्ष श्री बी.एस यादव, सचिव श्री मुकेश पाटीदार समेत एटीपीआई के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

भारतीय ज्ञान पंरपरा पर ये कहा

कार्यक्रम के दौरान एटीपीआई के चेयरमैन डॉ अनुपम चौकसे ने कहा कि मध्यप्रदेश के व्यावसायिक संस्थानों का हमेशा इस बात पर जोर रहा है कि तकनीकी शिक्षा को भी भारतीय ज्ञान पंरपरा से जोड़कर अध्ययन प्रक्रिया अपनायी जाये, ताकि छात्रों के कौशल विकास के साथ ही उनमें भारतीय ज्ञान पंरपरा के बारे में जानकारी हो और वे अपनी सनातन परंपरा से जुड़ पाये। कार्यक्रम में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरू प्रो. (डॉ) एन.के.थापक समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों से विद्यार्थी शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

सनातन

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म में एक प्रमुख पर्व है, जिसे 28 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक मनाया जाएगा। इस दिन गुरुओं को सम्मान और आदर प्रदान किया जाता है।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को 3300 करोड़ की धनराशि अंतरित की, और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।