Hangover Home Remedies: त्योहार, जश्न या वीकेंड पार्टी में लोग ड्रिंक कर लेते हैं और फिर हैंगओवर की समस्या से जूझते हैं, जिससे उनको सिर दर्द, चक्कर, उलझन, थकावट और उल्टी आना आम हैं। ऐसे में सवाल उठता है, आखिर नशा उतारने का सबसे जल्दी और असरदार तरीका क्या है?
Read More: Side Effect Of Tomato Ketchup: अगर आप भी हर रोज खाते है टोमैटो कैचअप, तो हो जाएं सावधान!
अगर आप भी शराब पीने के अगले दिन सुस्त महसूस करते हैं, या सर दर्द से जूझते हैं, तो आपको जरूरत है कुछ साधारण घरेलू उपायों की, जो आपके शरीर को फिर से तरोताजा बना सकें। यहां हम बता रहे हैं हैंगओवर उतारने के 10 घरेलू नुस्खे।
हैंगोवर उतारने के उपाय…
खूब पानी पिएं – शरीर को हाइड्रेट करें
शराब शरीर से पानी सोख लेती है, जिससे डिहाइड्रेशन होता है और हैंगओवर की शुरुआत होती है। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले 2-3 गिलास गुनगुना पानी पिएं। दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
टिप: आप चाहें तो पानी में नींबू और थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं, जिससे इलेक्ट्रोलाइट्स भी बैलेंस हो जाते हैं।
नींबू-पानी या शिकंजी – शरीर को दे राहत…
नींबू शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और एक चुटकी काला नमक डालें। यह न केवल हैंगओवर उतारता है, बल्कि पेट को भी शांत करता है।

नारियल पानी – नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का स्रोत…
नारियल पानी में पाए जाने वाले पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स शरीर में खोई हुई ऊर्जा को वापस लाते हैं। यह एक प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है।
केला खाएं – एनर्जी और मिनरल्स दोनों मिलेंगे…
हैंगओवर के दौरान शरीर में पोटैशियम की कमी हो जाती है। एक या दो केले खाने से न केवल पेट भरेगा, बल्कि कमजोरी और थकान भी दूर होगी।
प्याज का रस – पुराने समय का आजमाया हुआ नुस्खा…
प्याज शरीर को ठंडक देता है और हैंगओवर की गर्मी को शांत करता है। एक चम्मच प्याज का रस और एक चुटकी शक्कर मिलाकर लें। इससे सिर दर्द और बेचैनी में आराम मिलता है।
छाछ या दही – पेट को करें कूल…
छाछ और दही दोनों प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट को शांत करते हैं और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसमें थोड़ा भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाएं।
टिप: खाली पेट छाछ या दही लेना बेहतर होता है।

दरक-शहद का सेवन – उलझन और मतली में आराम…
अदरक शरीर में एंजाइम्स को एक्टिव करता है और मिचली (nausea) में तुरंत राहत देता है। एक कप गर्म पानी में थोड़ी अदरक डालकर उबालें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
ORS या नमक-शक्कर का घोल…
अगर उल्टियां हो रही हों और कमजोरी ज्यादा हो तो ORS घोल लें या घर पर एक चम्मच नमक और दो चम्मच शक्कर को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। यह शरीर में नमक और शुगर का संतुलन बनाएगा।
हर्बल या ग्रीन टी – दिमाग को दें सुकून…
ग्रीन टी या पेपरमिंट टी शरीर को रिलैक्स करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को शराब के टॉक्सिन्स से मुक्त करते हैं।
टिप: दूध वाली चाय से परहेज करें, क्योंकि इससे एसिडिटी और बढ़ सकती है।

एक्स्ट्रा टिप्स –
1. शराब पीने से पहले और बाद में भोजन करना न भूलें, इससे शरीर में एल्कोहल का असर कम होता है।
2. पार्टी के दौरान पानी और शराब के बीच अंतर रखें, हर ड्रिंक के बाद एक गिलास पानी जरूर लें।
3. अच्छी नींद लें – हैंगओवर से उबरने के लिए शरीर को आराम और नींद की जरूरत होती है।
NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.
