NIGAM NIKAY CHUNAV: हरियाणा के सात निकाय चुनावों में भाजपा को पिछली सफलता दोहराने की बड़ी चुनौती मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के लिए भी यह चुनाव एक अहम परीक्षा बन गया है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों पर खास नजर है, क्योंकि इनके नतीजे बताएंगे कि डेढ़ साल से ज्यादा पुरानी नायब सरकार की शहरी क्षेत्रों में अब भी पकड़ बरकरार है या सत्ता विरोधी लहर मजबूत हो गई है।

NIGAM NIKAY CHUNAV: अपने पाले में लाने में सफल रही
पिछले नगर निगम चुनावों में भाजपा ने 11 में से 10 मेयर पद जीते थे। इस बार अपेक्षाएं और बढ़ गई हैं। रोचक बात यह है कि अंबाला में पूर्व कांग्रेस मेयर शक्ति रानी शर्मा और सोनीपत में निखिल मदान अब भाजपा के साथ हैं और विधायक भी बन चुके हैं। इससे साफ है कि भाजपा ने न सिर्फ अपने संगठन को मजबूत किया है बल्कि विपक्ष के प्रभावशाली चेहरों को भी अपने पाले में लाने में सफल रही है।
NIGAM NIKAY CHUNAV: अपना विजयी रथ आगे बढ़ाना
भाजपा ने सभी निगमों के लिए उम्मीदवारों के आवेदन मंगवा लिए हैं और चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। अगर पार्टी इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो न सिर्फ राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी बल्कि आने वाले चुनावों के लिए भी सकारात्मक माहौल तैयार होगा। भाजपा का लक्ष्य साफ है- सभी निगमों पर कब्जा कर अपना विजयी रथ आगे बढ़ाना।
READ MORE: BJP कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा तोहफा-CM डॉ यादव ने शुरू किया ‘सेवा प्रकल्प’
