Dal Baati Recipe: राजस्थान की फेमस डिश दाल बाटी बहुत ही टेस्टी होती है। इसे कंडे में बनाया जाता है। लेकिन अगर आपके यहां कंडा नहीं है। क्या आप आसानी से ये डिश बनाना चाहते हैं तो आप इसे कुकर में भी बना सकते है। इसे कुकर में बनाना बहुत आसान होता है। इसका टेस्ट भी काफी अच्छा होता है तो आइए जानते हैं। कुकर में कैसे बनाएं दाल-बाटी?

इस तरह से बनाएं बाटी
आपको बाटी बनाने के लिए गेहूं का आटा, नमक , अजवाइन, हल्दी, तेल, की जरुरत होती है। बाटी बनाने के लिए आप एक बाउल में आटा लें फिर उसमें स्वादानुसार नमक डाले। इसमें थोड़ा सा अजवाइन मिलाएं। एक चुटकी हल्दी और फिर थोड़ा सा मीठा तेल डाले। फिर पानी डालकर उसे गुथ लें। ध्यान रहे कि आटा थोड़ा टाइट होना चाहिए।

अब इस आटे की छोटी – छोटी गोली बना लें फिर उसे कुकर में तेल डालकर थोड़ा तल लें। उसके बाद कुकर की सीटी निकालकर उसे पकने के लिए रख दें। और 5-5 मिनट में कुकर को हिलाते रहें। फिर जब खूशबू आने लगे तो कुकर खोल के देखे अगर वो चिटक गए हैं, तो उन्हें कुकर से निकाल ले और देसी घी डालकर दाल में खाएं।

कैसे बनाएं दाल?
बाटी में खाने के लिए दाल बनाने के लिए, आप उड़द, मूंग, चने और अरहर की दाल लें। उसे धुलकर कुकर में डाले और आवश्यकतानुसार पानी, नमक, हल्दी डालकर रख दें। फिर जब दाल पक जाए तो फ्राई करें।

एक कढ़ाई में कढ़ी पत्ता और राई, जीरा, प्याज, लहसुन(चाहें तो डाल सकते हैं), टमाटर या अमचूर डालकर नॉर्मल दाल की तरह फ्राई कर लें फिर इसको बाटी के साथ खाएं।
Also Read- This One Fruits Many benefits: गर्मियों में खाएं ये एक फल त्वचा की निखार से लेकर रखे हाइड्रेट!
