जयराम ठाकुर ने कसा हिमाचल CM सुक्खू पर तंज, बोले-‘अब तक नहीं बन पाए सुखविंदर सिंह’

himachal-pradesh-news-jairam-thakur-takes-a-swipe-at-cm-sukhwinder-singh-sukhu

जयराम ठाकुर ने कसा हिमाचल CM सुक्खू पर तंज, बोले-‘अब तक नहीं बन पाए सुखविंदर सिंह’

जयराम ठाकुर ने कसा हिमाचल cm सुक्खू पर तंज बोले-‘अब तक नहीं बन पाए सुखविंदर सिंह’

Himachal Pradesh news: हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी टकराव में बदलता नजर आ रहा है। बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों और बॉर्डर क्षेत्रों में तनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को हिमाचल राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर प्रदेश में हालात गंभीर हो गए हैं और प्रदेश सरकार को तुरंत इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि बॉर्डर क्षेत्रों में प्रदर्शन तेज हो गए हैं, जहां हाल ही में करीब ढाई घंटे तक विरोध चला और चार घंटे तक हाईवे जाम रहा।

[caption id="attachment_144342" align="alignnone" width="1200"]जयराम ठाकुर जयराम ठाकुर[/caption]

उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि “सुक्खू अब तक सुखविंदर सिंह नहीं बन पाए हैं,” और आरोप लगाया कि सरकार के फैसलों से हालात और बिगड़ सकते हैं।

सरकार के फैसलों पर सवाल

जयराम ठाकुर ने कहा कि बिना सोचे-समझे लिए गए फैसलों के कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि एंट्री टैक्स के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और सभी पक्षों को साथ लेकर समाधान निकाला जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले का विरोध पर्यटन उद्योग, टैक्सी यूनियनों और पड़ोसी राज्य पंजाब के लोगों द्वारा भी किया जा रहा है।

बढ़ते तनाव की चेतावनी

नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो पंजाब से जुड़े एंट्री प्वाइंट्स पर हिमाचल के वाहनों को रोका जा सकता है। इससे न केवल आम जनता को परेशानी होगी, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी का आरोप

[caption id="attachment_144343" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption] जयराम ठाकुर ने दावा किया कि छोटे वाहनों की एंट्री फीस में करीब 234 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और पहले यूटिलिटी वाहनों को मिलने वाली छूट समाप्त कर दी गई है। इसका सीधा असर किसानों, बागवानों और सब्जी उत्पादकों पर पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को पंजाब सरकार के साथ बातचीत कर इस विवाद का समाधान निकालना चाहिए, ताकि दोनों राज्यों के बीच सौहार्द बना रहे।

भ्रष्टाचार और प्रशासन पर सवाल

कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता पर लगे आरोपों को लेकर भी जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मामले से अनभिज्ञ होना उचित नहीं है और जिम्मेदार अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की कार्यशैली राज्य के हित में नहीं है और भाजपा हर स्तर पर इसका विरोध जारी रखेगी।

संबंधित सामग्री

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड

UBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

UBSE ने 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% पास प्रतिशत के साथ 2026 का परिणाम घोषित किया। बागेश्वर दोनों कक्षाओं में टॉप पर रहा।

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला ने ननद को पति की पत्नी बताकर लिया तलाक

ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने पति के खिलाफ गलत सबूत पेश कर तलाक प्राप्त किया, ननद को पति की पत्नी बताते हुए कोर्ट को गुमराह किया।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.