हिमाचल CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, बढ़ सकते हैं नए टैक्स

himachal-budget-cm-sukhwinder-singh-sukhu-says-taxes-may-rise-in-state

हिमाचल CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, बढ़ सकते हैं नए टैक्स

हिमाचल cm सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत बढ़ सकते हैं नए टैक्स

Himachal budget: हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को साफ कर दिया है कि सरकार अब सख्त फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि 8000 करोड़ रुपये के सालाना नुकसान के दबाव में सरकार खर्चों में कटौती और नए राजस्व स्रोत तलाशने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।

RDG बंद होने से बढ़ी चुनौती

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद होने के कारण प्रदेश को हर साल करीब 8000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है, तथा इस भारी वित्तीय दबाव ने सरकार को खर्चों पर नियंत्रण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए मजबूर कर दिया है। [caption id="attachment_129565" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल CM सुक्खू हिमाचल CM सुक्खू[/caption]

कैबिनेट दर्जा वापस लेना बड़ा फैसला

सरकार ने हाल ही में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और एडवाइज़र को दिया गया कैबिनेट दर्जा वापस लेने का निर्णय लिया है। इसे खर्चों में कटौती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि आने वाले समय में ऐसे और भी कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

आगामी बजट पर भी दिखेगा असर

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आगे कहा कि इन निर्णयों का असर आगामी बजट में साफ तौर पर नजर आएगा। अपने बयानों को जारी रखते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फिलहाल बजट तैयार करने में जुटी है और वित्तीय हालात को ध्यान में रखते हुए संतुलित रणनीति अपनाने की कोशिश कर रही है। हालाँकि CM सुक्खू ने स्पष्ट किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों के बजट में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। उनके अनुसार, सरकार की प्राथमिकता आम जनता को राहत देना और जरूरी सेवाओं को प्रभावित होने से बचाना है।

संपन्न वर्ग पर बढाया जा सकता है टैक्स

वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार सक्षम और संपन्न वर्ग पर नए टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने संकेत दिए कि यह कदम वित्तीय संतुलन बनाए रखने और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया जा सकता है।
विपक्ष पर सुक्खू ने बोला हमला
मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका काम केवल आलोचना करना रह गया है, जबकि सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी की मन की बात की बढ़ी बातें, जनगणना को कहा दुनिया का सबसे बड़ा अभियान 

देश-विदेश

पीएम मोदी की मन की बात की बढ़ी बातें, जनगणना को कहा दुनिया का सबसे बड़ा अभियान 

मन की बात के 133वें एपिसोड में पीएम मोदी ने जनगणना, पवन ऊर्जा, पर्यावरण और बांस सेक्टर पर चर्चा की। 1.20 करोड़ घरों की लिस्टिंग पूरी, स्व-गणना प्रक्रिया आसान बनाई गई।

राम निवास रावत को बड़ी जिम्मेदारी, वन विकास निगम के बने अध्यक्ष

मध्य प्रदेश

राम निवास रावत को बड़ी जिम्मेदारी, वन विकास निगम के बने अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में निगम मंडल नियुक्तियों की श्रृंखला जारी, रामनिवास रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

गर्मियों में बाइक चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय

लाइफ स्टाइल

गर्मियों में बाइक चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय

गर्मी के दिनों में बाइक चलाने के दौरान स्वास्थ्य, त्वचा और बालों की सुरक्षा के लिए कई उपायों का पालन करना जरूरी है।

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्विस विमान से धुआं उठने पर इमरजेंसी लागू

देश-विदेश

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्विस विमान से धुआं उठने पर इमरजेंसी लागू

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर स्विस एयर फ्लाइट के लैंडिंग गियर से धुआं उठने पर इमरजेंसी लागू की गई। 232 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, 4 घायल हुए। तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

बालोद में खेत में लटकी मिली महिला और युवक की लाश,प्रेम प्रसंग का मामला!

छत्तीसगढ़

बालोद में खेत में लटकी मिली महिला और युवक की लाश,प्रेम प्रसंग का मामला!

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक खेत में महिला और युवक की लाशें फांसी पर लटकी हुई पाई गईं, पुलिस जांच में जुटी है।