Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Health Benefits of Pomegranate Juice: अनार जूस स्वास्थ्य के लिए अमृत, जानें कैसे यह आपके स्वास्थ्य को बनाए बेहतर…
  • Lifestyle

Health Benefits of Pomegranate Juice: अनार जूस स्वास्थ्य के लिए अमृत, जानें कैसे यह आपके स्वास्थ्य को बनाए बेहतर…

Hema Gupta February 15, 2025

Health Benefits of Pomegranate Juice: अनार फल के अंदर एरिल्स नामक कई छोटे बीज होते हैं, जो रसदार, मीठे-तीखे गूदे से घिरे होते हैं। अनार का जूस अपने कई न्यूट्रिशन के लिए जाना जाता है। अनार सबसे हेल्दी फलों में से एक है और इसके रस को स्वास्थ्य के लिए अमृत माना जाता है। यह न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में अनार के जूस को कई बीमारियों के उपचार और रोकथाम के लिए उपयोगी माना गया है।

Read More: Benefits Of Curd Digestion To Enhance Beauty: एक प्राकृतिक सुपरफूड जो पाचन से लेकर सुंदरता बढ़ाने तक फायदेमंद,जानिए कब न करें इसका सेवन.. 

अनार के जूस में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व हार्ट को हेल्दी रखने में हेल्पफुल हैं। अनार का जूस हाईपरटेंशन बढ़ाने वाले एंजाइम को कम करके BP नॉर्मल रखने में हेल्पफुल होता है।

अनार जूस के पाए जाने वाले पोषण तत्व

अनार जूस में विटामिन C, विटामिन K, विटामिन B6, पोटैशियम, फाइबर, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

अनार जूस पीने के प्रमुख फायदे

1. हृदय रोगों से बचाव

अनार जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ है, और हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने से रोकता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

2. कैंसर से सुरक्षा

अनार जूस में एंटी-कैंसर गुण होते हैं, खासकर प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में यह मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स और एलीजिक एसिड कैंसर सेल्स के विकास को धीमा कर सकते हैं।

3. इम्यूनिटी बढ़ाए

इसमें मौजूद विटामिन C और अन्य पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे व्यक्ति को सर्दी-खांसी, वायरल संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल में सहायक

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अनार जूस का नियमित सेवन करने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। यह रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाए रखता है और हाइपरटेंशन के खतरे को कम करता है।

5. डायबिटीज के लिए फायदेमंद

अनार जूस में नेचुरल शुगर होती है जो डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक नहीं होती। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को सुधारने में मदद कर सकता है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है।

6. पाचन क्रिया में सुधार

अनार जूस में फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं। यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। हेल्दी डायजेशन को बढ़ावा दे सकता है और आंतों के लिए लाभकारी होता है।

7. हेल्दी स्किन को लिए मददगार

अनार का रस एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होता है जो स्किन को पोषण दे सकता है और उसके स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। झुर्रियों, दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। यह प्राकृतिक तरीके से त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।

8. एनीमिया से बचाव

अनार जूस आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इससे एनीमिया (रक्त की कमी) की समस्या दूर होती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

9. वजन कंट्रोल करने में कारगर

अनार के रस में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे यह उन लोगों के लिए एक हेल्दी ड्रिंक का ऑप्शन बन जाता है जो अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं. फाइबर तृप्ति की फीलिंग देता है जिससे ज्यादा खाने से बचा जा सकता है

10. याददाश्त बढ़ाए

अनार जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं और याददाश्त बढ़ाने में सहायक होते हैं। अनार के रस का सेवन बेहतर मेमोरी और कॉग्नेटिव फंक्शन से जुड़ा हुआ है। यह उम्र बढ़ने पर होने वाले कॉग्नेटिव डिक्लाइन और अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

अनार जूस पीने का सही तरीका

1.अनार जूस को ताजा निकालकर पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

2.इसे सुबह खाली पेट पीने से पोषक तत्वों का अधिकतम लाभ मिलता है।

3.इसमें अतिरिक्त चीनी न मिलाएं।

4.रोजाना एक गिलास अनार जूस पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Global Investors Summit: GIS में मेहमान करेंगे एशियाटिक लॉयन का दीदार
Next: Nikay Chunav Results 2025: निकाय चुनाव में दो सीटों के आए नतीजे

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.