Guru Randhava : "कुछ भी लिखो, नफरत तो मिलनी ही है"

guru-randhawa-takes-a-jib-on-farmers

Guru Randhava : "कुछ भी लिखो, नफरत तो मिलनी ही है"

guru randhava  "कुछ भी लिखो नफरत तो मिलनी ही है"

मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने किसानों के हक में अपनी आवाज उठाई है, लेकिन इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। सिंगर ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया और बताया कि वह खुद भी किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

16 दिसंबर को X (ट्विटर) पर गुरु रंधावा ने लिखा, "किसान हमारे देश के हर घर में खाना पहुंचाते हैं. उनकी आवाज सुननी चाहिए। मैं सरकारी अधिकारियों से ये गुजारिश करना चाहूंगा कि उनके साथ बैठें और उनके साथ बातचीत करें।"

इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, “पैसे मिल गए या धमकी?” इस पर गुरु रंधावा ने जवाब दिया, "मैं खुद किसान परिवार से हूं मेरे भाई। दोनों में से कुछ नहीं मिला। सिर्फ एक भारतीय होने के नाते निवेदन कर रहा हूं। खुश रहो। पता नहीं लग रहा कि क्या हो रहा है हमारे देश में। कुछ भी लिखो नफरत तो मिलनी ही है।"

https://twitter.com/GuruOfficial/status/1868363894240301330

एक अन्य यूजर ने पंजाब के किसानों के मुद्दे पर सवाल उठाया, “हर बार पंजाब के किसानों को दिक्कत क्यों होती है, देश के दूसरे हिस्से के किसानों को क्यों नहीं?” इस पर भी रंधावा ने कहा, "भाई, देश के किसी भी हिस्से में किसान आंदोलन कर रहे होते तो मैं उनके लिए भी ट्वीट करता, क्योंकि एक हिंदुस्तानी होने के नाते सरकार से गुजारिश करना हमारा हक है। नफरत नहीं फैलाते हैं, एक होते हैं।"

https://twitter.com/GuruOfficial/status/1868365434736763370

इसके बाद रंधावा ने एक और पोस्ट किया और सभी से एकजुट होने की अपील की, "चलिए एकजुट होते हैं और अपने देश को सपोर्ट करते हैं। मेरी मिट्टी, मेरा देश, दुनिया का सबसे अच्छा देश है।"

गुरु रंधावा के इस जवाब से साफ है कि वह किसानों के संघर्ष के प्रति संवेदनशील हैं और अपने समर्थन में उठी आलोचनाओं को पूरी ईमानदारी से जवाब दे रहे हैं।

Bigg Boss 18: 70 दिनों के बाद तेजिंदर बग्गा की हुई बिग बॉस से छुट्टी

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।