MidDayMeal: बनासकांठा में मिड-डे मील कर्मचारियों ने सेंट्रल किचन का विरोध कर स्क...

middaymeal

MidDayMeal: बनासकांठा में मिड-डे मील कर्मचारियों ने सेंट्रल किचन का विरोध कर स्कूल में ही ताजा भोजन बनाने की उठाई मांग

middaymeal बनासकांठा में मिड-डे मील कर्मचारियों ने सेंट्रल किचन का विरोध कर स्कूल में ही ताजा भोजन बनाने की उठाई मांग

MidDayMeal: बनासकांठा जिले में मिड-डे मील (मध्यान भोजन) कर्मचारियों ने अपने अधिकारों और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की है। मंगलवार को जिले के मिड-डे मील कर्मचारियों ने बनासकांठा कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने केंद्रीय रसोई (सेंट्रल किचन) प्रोजेक्ट का विरोध जताया और स्कूलों में ही भोजन बनाने की मांग की। [caption id="attachment_92121" align="alignnone" width="300"]MidDayMeal MidDayMeal[/caption]

MidDayMeal: अपनी छह प्रमुख मांगों को सामने रखा

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की पोषण शक्ति निर्माण योजना और गुजरात सरकार की मुख्यमंत्री अल्पाहार योजना के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, ताजा और पोषक भोजन देना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने अपनी छह प्रमुख मांगों को सामने रखा।

MidDayMeal: पोषण घटने की आशंका बनी रहती

उनका तर्क है कि अगर केंद्रीय रसोई से भोजन लाकर स्कूलों में वितरित किया जाता है, तो बच्चों तक वह भोजन 12 से 14 घंटे पुराने हाल में ही पहुंचेगा, जो स्वास्थ्य के लिहाज से उचित नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि केंद्रीय रसोई में रात 3 बजे खाना तैयार किया जाता है, जबकि बच्चों को यह भोजन अगले दिन दोपहर करीब 2 बजे परोसा जाता है। इस दौरान भोजन की ताजगी और पोषण घटने की आशंका बनी रहती है।

MidDayMeal: वर्तमान रसोइयों की नौकरी पर संकट आ जाएगा

बनासकांठा मध्यान भोजन कर्मचारी संघ ने कहा कि स्कूलों में ताजा भोजन बनने से न केवल बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि हजारों मिड-डे मील कर्मचारियों की आजीविका भी सुरक्षित रहेगी। उन्होंने आशंका जताई कि यदि केंद्रीय रसोई प्रोजेक्ट लागू होता है, तो बड़ी संख्या में वर्तमान रसोइयों की नौकरी पर संकट आ जाएगा।

वर्तमान व्यवस्था को बरकरार रखा जाए

कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार उनकी बात पर गंभीरता से विचार करे और बच्चों के हित और कर्मचारियों के रोजगार को देखते हुए स्कूल में ही भोजन पकाने की वर्तमान व्यवस्था को बरकरार रखा जाए।

भोजन तैयार करना ही सबसे बेहतर विकल्प

MidDayMeal: ज्ञापन में उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और ताजगी को देखते हुए स्थानीय स्तर पर भोजन तैयार करना ही सबसे बेहतर विकल्प है। कलेक्टर कार्यालय से ज्ञापन प्राप्त कर अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को राज्य सरकार तक पहुँचाया जाएगा और उचित कदम उठाए जाएंगे। इस विरोध से साफ है कि केंद्रीय रसोई योजना को लेकर कर्मचारियों में भारी असंतोष है और वे इसके खिलाफ संगठित होकर अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार हैं। गुजरात, बनासकांठा। संवाददाता मोहन भाटिया।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कठोर नीति अपनाई, यहाँ तक कि उनके घर की सीढ़ी भी तोड़ी गई।

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

देश-विदेश

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने TMC पर कई आरोप लगाए, जिसमें डेमोग्राफी बदलने और धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध की बात कही।

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक युवक की हत्या हुई और कई घरों में आग लगी।

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर BJP समर्थकों ने हमला किया। इसमें सांसद और ड्राइवर को चोटें लगीं।

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

मध्य प्रदेश

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवादित बयान देने के बाद, बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। इस पर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।