Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद में शुरू हुई महाप्रभु जगन्नाथ की 148वीं रथ यात्रा...

jagannath-rath-yatra-2

Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद में शुरू हुई महाप्रभु जगन्नाथ की 148वीं रथ यात्रा, अमित शाह और मुख्यमंत्री हुए शामिल

jagannath rath yatra अहमदाबाद में शुरू हुई महाप्रभु जगन्नाथ की 148वीं रथ यात्रा अमित शाह और मुख्यमंत्री हुए शामिल

Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद में शुक्रवार को महाप्रभु जगन्नाथ की 148वीं ऐतिहासिक रथ यात्रा धूमधाम और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। यह यात्रा गुजरात का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है और पुरी के बाद अहमदाबाद में निकाली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा है।

[caption id="attachment_91131" align="alignnone" width="300"]Jagannath Rath Yatra Jagannath Rath Yatra[/caption]

Jagannath Rath Yatra: दर्शन किए और परिवार सहित आशीर्वाद लिया

रथ यात्रा के शुभारंभ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और मंगला आरती में हिस्सा लिया। उनके साथ उनकी पत्नी सोनल शाह भी मौजूद थीं। बेटे जय शाह और उनकी पत्नी ने भी मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और परिवार सहित आशीर्वाद लिया।

Jagannath Rath Yatra: बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथ यात्रा की परंपरा निभाते हुए सोने की झाड़ू से रथ मार्ग की सफाई की। इसके बाद उन्होंने भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा को आगे बढ़ाया। मंदिर परिसर और रथ यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ड्रोन बिना अनुमति के उड़ता पाया गया

इस साल यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। पुलिस ने ड्रोन और एआई कैमरों के जरिये भीड़ और सुरक्षा हालात पर पैनी नजर रखी। इसी दौरान एक ड्रोन बिना अनुमति के उड़ता पाया गया, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरा दिया।

Jagannath Rath Yatra: सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की

रथ यात्रा की अहमदाबाद में विशेष मान्यता है। हर साल की तरह इस बार भी यात्रा का शुभारंभ जमालपुर स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

समक्ष नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह चरम पर दिखा। मंगला आरती के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने बेटे जय शाह के साथ मंच पर उपस्थित रहे और भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं, उनकी पत्नी सोनल शाह ने भी भगवान के समक्ष नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि रथ यात्रा केवल परंपरा नहीं, बल्कि राज्य के सांस्कृतिक गौरव की पहचान है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के मंगल की कामना की।

इस ऐतिहासिक यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां की थीं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।