Gujarat Rath Yatra 2025 security plan: गुजरात में रथयात्रा की सुरक्षा में तकनीकी...

gujarat-rath-yatra-2025-security-blueprint-cm-patel-drone-surveillance

Gujarat Rath Yatra 2025 security plan: गुजरात में रथयात्रा की सुरक्षा में तकनीकी क्रांति, सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी जानकारी

gujarat rath yatra 2025 security plan गुजरात में रथयात्रा की सुरक्षा में तकनीकी क्रांति सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी जानकारी

सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी जानकारी, रथयात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश

Gujarat Rath Yatra 2025 security plan: गुजरात के मुखिया भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि राज्य में 213 से अधिक स्थानों पर रथयात्रा का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पावन आयोजन के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 अहमदाबाद में 148वीं रथयात्रा, सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

गांधीनगर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम ने अहमदाबाद की 148वीं रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि 16 किलोमीटर लंबे रथयात्रा मार्ग पर कानून व्यवस्था बनी रहे।

 पहली बार रथयात्रा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद

Gujarat Rath Yatra 2025 security plan: इस वर्ष रथयात्रा की भीड़ नियंत्रण और आग लगने की चेतावनी के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। साथ ही ट्रकों और अखाड़ों के वाहनों की रियल टाइम लोकेशन के लिए GPS सिस्टम भी सक्रिय रहेगा। read more: जबलपुर में बनेगा रानी दुर्गावती के नाम पर आधुनिक चिड़ियाघर, बलिदान दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं

 हाईटेक निगरानी: ड्रोन, बॉडी कैमरा और वॉच टावर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा, बॉडी-वॉर्न कैमरे और वॉच टावर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पब्लिक हेल्प सेंटर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से मार्गदर्शन और सहायता दी जाएगी।

 23,800 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, जर्जर इमारतों पर चेतावनी बोर्ड

Gujarat Rath Yatra 2025 security plan: आईजी स्तर से लेकर सिपाही, SRP, चेतक कमांडो और रैपिड एक्शन फोर्स की कुल 23,800 से अधिक सुरक्षाबल तैनात रहेंगे। पुलिस को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे जर्जर और खतरनाक इमारतों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाएं, ताकि कोई अनहोनी न हो। read more: तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नैनीताल में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।