Gujarat Electronics Manufacturing Policy 2025: गुजरात बनाएगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्...

gujarat-electronics-manufacturing-policy-2025-launch

Gujarat Electronics Manufacturing Policy 2025: गुजरात बनाएगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में वैश्विक पहचान,'इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण नीति 2025' लॉन्च

gujarat electronics manufacturing policy 2025 गुजरात बनाएगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में वैश्विक पहचानइलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण नीति 2025 लॉन्च

Gujarat Electronics Manufacturing Policy 2025: खबर गुजरात से है जहां सरकार ने राज्य को इलेक्ट्रॉनिक्स घटक निर्माण में एक वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बतादें कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज ‘गुजरात इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण नीति 2025’ की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य निवेश, रोजगार और निर्यात को नई ऊंचाई देना है।

उद्योगों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

नई नीति के तहत, इलेक्ट्रॉनिक्स घटकों और उनसे जुड़ी विशेष मशीनरी के निर्माण में संलग्न उद्योगों को आकर्षक प्रोत्साहन दिए जाएंगे। यह नीति उत्पादन की लागत को कम करने और गुजरात को निवेश के लिए और अधिक अनुकूल बनाने का कार्य करेगी।

 35,000 रूपए करोड़ से अधिक निवेश का लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य इस नीति के माध्यम से राज्य में 35,000 रूपए  करोड़ से अधिक का नया निवेश आकर्षित करना है। इसके साथ ही, नीति से लाखों लोगों के लिए हाई-स्किल रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, जिससे गुजरात के युवाओं को तकनीकी और आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। read more: ग्राम पंचायत चुनाव: 8 गांवों में चुनावी हलचल, 4 गांवों में बनी समरसता

 वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत भूमिका

गुजरात सरकार का मानना है कि इस नीति से राज्य वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति श्रृंखला का एक मजबूत हिस्सा बनेगा। स्थानीय घटकों और उप-असेंबली निर्माण को बढ़ावा देने से आयात पर निर्भरता घटेगी और निर्यात में बड़ा इजाफा होगा।

गुजरात बना मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो हब

गुजरात पहले से ही ऑटो और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी है। चार सेमीकंडक्टर प्लांट पहले ही राज्य में सक्रिय हैं। अब इस नीति से अपस्ट्रीम इंडस्ट्री जैसे कि कच्चे माल और मूल तकनीक आधारित कंपनियों को भी मजबूती मिलेगी।

 ‘मेक इन इंडियाको मिलेगा बल

Gujarat Electronics Manufacturing Policy 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया - मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन को साकार करने में गुजरात अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नीति-संचालित शासन और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की मजबूत नींव पर खड़ा गुजरात अब वैश्विक निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है। read more: अमरेली में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर उत्साह, शियालबेट द्वीप पर भारी मतदान  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।