CM Bhupendra Patel Tweet: गुजरात में दुर्लभ पक्षी की दस्तक,बायोडायवर्सिटी को मिला बढ़ावा

cm-bhupendra-patel-rare-bird-nal-sarovar-gujarat-biodiversity

CM Bhupendra Patel Tweet: गुजरात में दुर्लभ पक्षी की दस्तक,बायोडायवर्सिटी को मिला बढ़ावा

cm bhupendra patel tweet गुजरात में दुर्लभ पक्षी की दस्तकबायोडायवर्सिटी को मिला बढ़ावा

गुजरात में प्रवासी पक्षियों का स्वागत

CM Bhupendra Patel Tweet: गुजरात अपने अनुकूल पर्यावरण, जैव विविधता और सरकार की सजग संरक्षण नीति के कारण प्रवासी पक्षियों की पसंदीदा जगह बन चुका है। खासतौर पर नल सरोवर, जहां अब पक्षी प्रेमियों को दुर्लभ प्रजातियों की झलक भी मिलने लगी है और सीएम ने एक्स कर जी जानकारी।

नल सरोवर में दुर्लभ सबाइन गल का दीदार

इस बार नल सरोवर में आर्कटिक क्षेत्र से आने वाली अत्यंत दुर्लभ प्रजाति सबाइन गल (Zema sabini) देखी गई है। यह पक्षी दुनिया भर में कम ही नजर आता है, और उसका यहां आना पक्षी विशेषज्ञों व पर्यावरणविदों के लिए खुशी की बात है।

read more: मानसून 2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, तैयारियों पर देहरादून में कार्यशाला आज

 रामसर स्थलों पर भी दिखी पक्षियों की बहार

गुजरात के अन्य रामसर स्थल जैसे थोल, खिजड़िया और वेलावदर भी प्रवासी पक्षियों के ठहराव के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। हजारों किलोमीटर दूर से उड़कर आने वाले ये पक्षी गुजरात के सुरक्षित और शांत प्राकृतिक वातावरण में आराम पाते हैं।

सरकार के प्रयास लाए रंग

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की और कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे समग्र प्रयासों से जैव विविधता को संरक्षित रखने में सफलता मिली है। संरक्षण नीति, निगरानी तंत्र और स्थानीय समुदाय की भागीदारी इन प्रयासों को मजबूती देती है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर

CM Bhupendra Patel Tweet: इस मौसम में नल सरोवर और अन्य पक्षी अभयारण्यों की यात्रा पक्षी प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। शांत जलराशियों में तैरते और आसमान में मंडराते दुर्लभ पक्षियों का दृश्य निश्चित रूप से एक यादगार अनुभव बन सकता है।

read more: बिहार को पीएम मोदी की सौगात: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।