Alka Vyas Everest Base Camp Journey: 63 साल की अलका व्यास ने पूरा किया एवरेस्ट ब...

alka-vyas-everest-base-camp-to-summit-dream

Alka Vyas Everest Base Camp Journey: 63 साल की अलका व्यास ने पूरा किया एवरेस्ट बेसकैंप का सपना, अब लक्ष्य चोटी पर तिरंगा फहराना

alka vyas everest base camp journey 63 साल की अलका व्यास ने पूरा किया एवरेस्ट बेसकैंप का सपना अब लक्ष्य चोटी पर तिरंगा फहराना

उम्र नहीं बनी बाधा, बनी हौसले की मिसाल

Alka Vyas Everest Base Camp Journey: गुजरात की 63 वर्षीय अलका व्यास ने माउंट एवरेस्ट के बेसकैंप (5364 मीटर) तक पहुंचकर वो कर दिखाया, जो कई लोग युवा अवस्था में भी सोच नहीं पाते। मई 2025 में उन्होंने चार अन्य गुजराती महिलाओं के साथ यह ट्रेक पूरा किया। यह यात्रा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक दृढ़ता का प्रतीक बनी।

30 साल पहले देखा सपना, शादी की सालगिरह पर हुआ पूरा

अलका व्यास अहमदाबाद के ईशनपुर में रहती हैं और ओएनजीसी से रिटायर हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 30 साल पहले नेपाल यात्रा के दौरान होटल की खिड़की से माउंट एवरेस्ट को देखा था, तभी से शिखर तक पहुंचने का सपना देखा। यह सपना 11 मई 2025 को पूरा हुआ, जो उनकी शादी की सालगिरह का दिन भी था।

read more: 28 जुलाई से शुरू होगा एमपी विधानसभा का मानसून सत्र

सहेलियों के साथ साझा किया साहसिक सफर

इस साहसिक यात्रा में अलका व्यास के साथ चार अन्य महिलाएं थीं – सूरत की कनक पटेल, वडोदरा की गीता मांडलिया, भावनगर की शीला राज्यगुरु और जामनगर की दीपाली जोशी। सभी ने मिलकर हिम्मत, तैयारी और संकल्प के साथ ट्रेकिंग पूरी की और एक मिसाल कायम की।

 अब सपना है एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराना

Alka Vyas Everest Base Camp Journey: अलका व्यास अब तक पांच कैलाश यात्राएं कर चुकी हैं और दो बार कैलाश मानसरोवर भी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस ट्रेक के लिए महीनों पहले से प्राणायाम, व्यायाम और खानपान पर विशेष ध्यान देना शुरू किया। अब उनका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचना है।

read more: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री धामी का श्रद्धांजलि संदेश-वीरों की धरती उत्तराखण्ड को है गर्व

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।