Air India Crash: एयर इंडिया विमान हादसे में गीर गढडा के युवक की मौत, जरगली गांव ...

air-india-crash

Air India Crash: एयर इंडिया विमान हादसे में गीर गढडा के युवक की मौत, जरगली गांव में हुआ अंतिम संस्कार

air india crash एयर इंडिया विमान हादसे में गीर गढडा के युवक की मौत जरगली गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Air India Crash: गिर सोमनाथ : अहमदाबाद में हाल ही में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गीर गढडा तालुका के जरगली गांव निवासी नील अरविंदभाई खुट की दुखद मृत्यु हो गई। मंगलवार को उनके पैतृक गांव जरगली में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। [caption id="attachment_88532" align="alignnone" width="300"]Air India Crash Air India Crash[/caption]

Air India Crash: कुल 240 से अधिक यात्री सवार थे

यह हादसा गुरुवार, 13 जून 2025 को हुआ, जब एयर इंडिया का बोइंग 171 विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही मात्र दो मिनट बाद, दोपहर 1:40 बजे मेघानीनगर के आईजीपी परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 240 से अधिक यात्री सवार थे। गिर सोमनाथ जिले के पांच यात्री इस विमान में सवार थे, जिनमें से तीन गिर गढडा तालुका के निवासी थे और उनकी इस हादसे में मौत हो गई।

Air India Crash: एस्कॉर्ट की निगरानी में शव को जरगली गांव लाया

मृतकों में शामिल नील अरविंदभाई खुट के निधन के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए परिवार से संपर्क साधा और हर संभव सहायता प्रदान की। मृतक के शव की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया गया और 16 जून की शाम को शव परिवार को सौंपा गया। इसके बाद चिकित्सा अधिकारी और पुलिस एस्कॉर्ट की निगरानी में शव को जरगली गांव लाया गया।

Air India Crash:  हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

17 जून 2025 की सुबह 6:30 बजे शव गांव पहुंचा और उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जूनागढ़ के सांसद राजेश चुडासमा, ऊना विधायक कालूभाई राठौड़, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजयभाई परमार, तहसील प्रशासन, ममलतदार गिर गढडा, और पुलिस निरीक्षक सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Air India Crash: समन्वय कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी

प्रशासन ने इस दुखद परिस्थिति में सहयोग के लिए प्रांतीय अधिकारी ऊना को नोडल अधिकारी और ममलतदार गिर गढडा को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। साथ ही दो डॉक्टर और एक डिप्टी ममलतदार की टीम अहमदाबाद भेजी गई थी, जिन्होंने परिवार के साथ समन्वय कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं।

संबंधित सामग्री

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

देश-विदेश

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर में 16 हजार रुपए के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया। डेथ सर्टिफिकेट की मांग पर उठे सिस्टम पर सवाल, पुलिस ने संभाला मामला।

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।