Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में ...

ahmedabad-jagannath-rath-yatra-elephant-incident

Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में DJ की आवाज से बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप, चार घायल

ahmedabad jagannath rath yatra elephant incident अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में dj की आवाज से बेकाबू हुआ हाथी मचा हड़कंप चार घायल

DJ की तेज आवाज से भड़के हाथी  Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद में आयोजित 148वीं जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्रा में शामिल 17 हाथियों में से तीन हाथी DJ की तेज आवाज से बेकाबू हो गए। इनमें एक हाथी अचानक सड़क पर जोर-जोर से दौड़ने लगा, जिससे रथयात्रा में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चार लोग हुए घायल, तीन हाथी हटाए गए

 बेकाबू हाथी की दौड़ से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अफरातफरी में तीन से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। फिलहाल वन विभाग और डॉक्टरों की मदद से हाथी को काबू में कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर बेकाबू हुए तीन हाथियों को रथयात्रा से हटा दिया गया है, जिसमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं। अब यात्रा में सिर्फ 14 हाथी शामिल रहेंगे। watch now: भोपाल बना ताल – किसका कसूर? | Ground Report by Nation Mirror | Exclusive News

सुबह मुख्यमंत्री ने की पाहिंद विधि

 अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा सुबह 7 बजे जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। सुबह 5 से 6 बजे तक भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान कराया गया। परंपरा के मुताबिक, रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई गई। यात्रा रात करीब 8:30 बजे तक मंदिर लौटने की उम्मीद है।

अमित शाह ने की मंगला आरती में शिरकत

 रथयात्रा की शुरुआत से पहले सुबह 4 बजे मंदिर में मंगला आरती हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। अहमदाबाद के साथ-साथ पुरी और उदयपुर सहित देश के कई हिस्सों में भी रथयात्रा की धूम रही। पुरी में शाम 4 बजे रथ खींचे जाएंगे, वहीं उदयपुर में भगवान करीब 80 किलो चांदी के रथ में सवार होंगे।

सदियों पुरानी परंपरा, संवेदनशील इलाकों से गुजरती यात्रा

 Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद की जगन्नाथ रथयात्रा करीब 400 साल पुरानी परंपरा है। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के तीनों रथ खलासी समुदाय द्वारा खींचे जाते हैं। शोभायात्रा पुराने शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों से होते हुए रात तक जमालपुर स्थित मंदिर में वापस लौटती है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। rade more: अहमदाबाद से पुरी तक जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आगाज: अमित शाह ने मंगला आरती की

   

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।