मोदी ने किया था अंतरिक्ष दिवस घोषित किया था
First space day : आज पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है। ठीक एक साल पहले 23 अगस्त, 2023 को भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला देश बना था। चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की।

इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की थी। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2024 का विषय “टचिंग लाइव्स जबकि टचिंग द मून: इंडियाज स्पेस सागा” है, इसे दिल्ली के भारत मंडपम में मनाया जा रहा है।
अगले साल अंतरिक्ष में जाएंगे एस्ट्रोनॉट
2025 में, 3 सदस्यीय चालक दल को 3 दिवसीय मिशन के लिए ‘गगनयान’ में पृथ्वी से 400 किमी ऊपर कक्षा में भेजा जाएगा। मिशन का पहला मानव रहित प्रक्षेपण इस साल दिसंबर में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होगा।
First space day: चांद की मिट्टी धरती पर लाएगी
इसरो चेयरमैन ने कहा कि चंद्रयान 4 और 5 का डिजाइन पूरा हो चुका है, अंतरिक्ष एजेंसी सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है। यह मिशन भारत की चंद्र अन्वेषण क्षमताओं को आगे बढ़ाएगा। इसमें चांद की मिट्टी को धरती पर लाया जाएगा।
Read More- Uttarakhand landslide : उत्तराखंड में भारी बारिश से लेंडस्लाइड 4 की मौत, त्रिपुरा में 22 की मौत
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च
भारत के अंतरिक्ष स्टेशन में पांच मॉड्यूल होंगे। पहला मॉड्यूल 2028 में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए डिजाइन का काम पूरा हो चुका है और इसकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए सरकार को सौंप दी गई है। यह स्टेशन अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों के रहने का स्थान होगा।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर होंगे
इसरो 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने पर काम कर रहा है। वर्तमान में, अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जिसने मनुष्यों को चंद्रमा पर भेजा है। चीन 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने पर भी काम कर रहा है।
