CM Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेश को पलट दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर 234 निलंबित राजस्व दाधिकारियों को बहाल कर दिया गया है।

CM Samrat Chaudhary: छुट्टी में काउंट होगा हड़ताल का समय
दरअसल, बिहार में जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने यह बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। इस संबंध में बिहार सरकार का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।
CM Samrat Chaudhary: विजय सिन्हा ने किया था निलंबित
गौरतलब है कि विजय सिन्हा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री पद संभालते हुए बेहद सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने विभाग में कथित रूप से सही तरीके से काम काज नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था।
अब कई बार परीक्षा दे सकेंगे सरकारी कर्मचारी
बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ एक बार परीक्षा देने की अनुमति वाला आदेश भी वापस ले लिया है। उस समय नगर विकास विभाग की ओर से इस संदर्भ में बीते 6 अप्रैल को आधिकारिक लेटर जारी करते हुए यह आदेश दिया गया था कि, कर्मचारी सेवाकाल में सिर्फ एक बार ही विभागीय/प्रतियोगी परीक्षा दे सकते हैं।
कर्मचारियों में खुशी का माहौल
विभाग के इस फैसले से कर्मचारियों में भारी आक्रोश था। कई कर्मचारी संगठनों ने फैसले का विरोध कर वापस लेने की मांग की थी। कर्मचारियों का कहना था कि यह आदेश करियर ग्रोथ में बड़ी बाधा है।
