Silver price all time high: चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 2 लाख प्रति किलो के...

silver-price-crosses-2-lakh-per-kg-india

Silver price all time high: चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार, 9 महीने में दोगुनी हुई कीमत

silver price all time high चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार 9 महीने में दोगुनी हुई कीमत

Silver price all time high: सोना-चांदी के बाजार पर नजर रखने वालों के लिए आज का दिन खास रहा  17 दिसंबर को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो का स्तर छू लिया। जिस चांदी को कभी सुरक्षित लेकिन धीमा निवेश माना जाता था, उसने इस साल रफ्तार में सबको चौंका दिया है ।

Silver price all time high: सुबह 2 लाख के पार, दिन में हल्की गिरावट

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सुबह चांदी 2,00,750  प्रति किलो पर खुली.   कारोबार के दौरान थोड़ी नरमी आई और दिन के अंत में यह ₹7,664 की बढ़त के साथ ₹1,99,641 प्रति किलो पर बंद हुई। इसके पहले चांदी का भाव ₹1,91,977 था फिलहाल, मौजूदा कीमतों के साथ चांदी ऑल-टाइम हाई के बेहद करीब बनी हुई है।

 1 लाख से 2 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने

चांदी की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि18 मार्च 2025 को चांदी पहली बार ₹1 लाख प्रति किलो पहुंची थी वहां से ₹2 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने लगे वहीं अगर पीछे जाएं तो ₹50 हजार से ₹1 लाख तक पहुंचने में चांदी को करीब 14 साल लगे थे  यानी रफ्तार पहले से कई गुना तेज हो चुकी है।

 चांदी में तेजी के 4 बड़े कारण

  • अब चांदी सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के चलते इसकी मांग तेज़ी से बढ़ी है।
  •  अमेरिका में संभावित टैरिफ पॉलिसी को लेकर कंपनियां पहले से चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं। इससे ग्लोबल सप्लाई दबाव में आई और कीमतें ऊपर चढ़ गईं।
  • प्रोडक्शन रुकने या कच्चे माल की कमी के डर से कंपनियां पहले ही भारी खरीद कर रही हैं। यही वजह है कि आने वाले महीनों में भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।
  •  निवेशक सिर्फ सोने पर निर्भर नहीं हैं सिल्वर ETF के जरिए चांदी में निवेश बढ़ा है, जिससे डिमांड और मजबूत हुई है।

 सोना भी चढ़ा 1.32 लाख के पार

चांदी के साथ-साथ सोने में भी मजबूती देखने को मिली 24 कैरेट सोना आज ₹540 बढ़कर ₹1,32,317 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया  कल (16 दिसंबर) इसका भाव ₹1,31,777 था, सोने ने 15 दिसंबर को ₹1,33,442 प्रति 10 ग्राम का ऑल-टाइम हाई बनाया था  

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।