ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

iran-attack-market-crash-sensex-crude-oil-surge

ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

ईरान पर हमले से हाहाकार प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स कच्चा तेल 10 उछला

iran attack market crash: सोमवार की सुबह बाजार खुलने से पहले ही डर की आहट तेज हो गई। मिडिल ईस्ट से आई खबरों ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है. ईरान पर हमले और अमेरिका-ईरान टकराव के बीच हालात ऐसे बने कि शेयर बाजार और तेल दोनों ने एक साथ झटका दिया। प्री-ओपेन मार्केट में सेंसेक्स करीब 7000 अंकों तक लुढ़क गया, वहीं कच्चा तेल एक झटके में 10 फीसदी उछल गया.शुक्रवार की गिरावट से उबरने की कोशिश कर रहे निवेशकों को यह झटका बिल्कुल उम्मीद के बाहर लगा. 

iran attack market crash: मिडिल ईस्ट तनाव बड़ा कारण

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने अब पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले लिया है. जानकारों के मुताबिक, यह संघर्ष धीरे-धीरे बड़ा रूप ले चुका है और इसमें करीब 10 देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर शामिल माने जा रहे हैं.इसी अनिश्चितता का असर सीधे कच्चे तेल पर दिखा. सोमवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 10 प्रतिशत उछलकर करीब 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया. ऑयल मार्केट के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हालात और बिगड़े तो कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक भी जा सकती हैं, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका होगा।

iran attack market crash: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना सबसे बड़ा टेंशन पॉइंट

तेल की कीमतों में इस उछाल की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है. यह दुनिया का सबसे अहम ऑयल चोकपॉइंट माना जाता है, जहां से करीब 40 फीसदी वैश्विक कच्चे तेल की सप्लाई गुजरती है.यह रास्ता ईरान के प्रभाव क्षेत्र में आता है, और अगर यहां आवाजाही रुकी तो सप्लाई चेन पूरी तरह चरमरा सकती है. इसी डर से ऑयल ट्रेडर्स पहले से ही कीमतों में जोखिम जोड़कर चल रहे हैं.ईरान की चेतावनी के बाद कई टैंकर मालिकों, तेल कंपनियों और ट्रेडिंग हाउस ने इस रास्ते से कच्चे तेल, ईंधन और LNG की शिपमेंट अस्थायी तौर पर रोक दी है, इससे बाजार की बेचैनी और बढ़ गई है,

भारत के लिए कितना बड़ा खतरा

भारत अपनी कुल तेल जरूरतों का करीब 50 फीसदी आयात इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए करता है. सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि गल्फ देशों को होने वाला बड़ा निर्यात भी इसी रूट पर निर्भर है.अगर यह रास्ता लंबी अवधि तक प्रभावित रहा तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लेकर महंगाई तक सीधा असर दिख सकता है. सरकारी स्तर पर फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन बाजार पहले ही सबसे खराब हालात का अनुमान लगाने लगा है।

शेयर बाजार में आगे क्या?

डर का असर साफ दिख रहा है. गिफ्ट निफ्टी करीब 166 अंक नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ सकती है.शुक्रवार को भी बाजार पहले ही कमजोर हो चुका था. सेंसेक्स 961 अंक गिरा था और निफ्टी 317 अंक टूटा था. अब सोमवार को प्री-ओपेन सेशन में निफ्टी करीब 900 अंक नीचे और सेंसेक्स 7000 अंकों तक फिसलता दिखा। बाजार के जानकारों का कहना है कि जब तक मिडिल ईस्ट से हालात साफ नहीं होते, तब तक उतार-चढ़ाव बना रहेगा. फिलहाल निवेशक सतर्क हैं, और बाजार डर के साए में खुलने को तैयार है.

संबंधित सामग्री

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की नई शुरुआत हुई, जिससे लाखों लोगों को नई आशा मिली है।

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

उत्तराखंड

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ.  यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्य प्रदेश

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ. यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अप्रैल को रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण पर चर्चा करेंगे।