2025 में भारत की अर्थव्यवस्था रफ्तार पर: महंगाई सबसे निचले स्तर पर

india-economy-strong-start-fy26-growth-jobs-monsoon

2025 में भारत की अर्थव्यवस्था रफ्तार पर: महंगाई सबसे निचले स्तर पर

 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था रफ्तार पर महंगाई सबसे निचले स्तर पर

घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग और सेवाओं की मजबूती और अनुकूल मानसून

नई दिल्ली: भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की जून 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, FY26 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था ने मजबूत प्रदर्शन किया है। महंगाई में भारी गिरावट, नौकरियों में तेजी, और ग्रामीण इलाकों में खर्च बढ़ने से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। india economy strong start fy26 growth jobs monsoon

महंगाई में रिकॉर्ड गिरावट

जून 2025 में खुदरा महंगाई 2.1% पर पहुंच गई, जो पिछले 77 महीनों में सबसे कम है। खासतौर पर सब्जियों और दालों की कीमतों में गिरावट ने राहत दी। थोक महंगाई दर भी निगेटिव में चली गई, जिससे उपभोक्ताओं की क्रयशक्ति में इजाफा हुआ।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

मानसून की शानदार शुरुआत और जलाशयों में भरपूर पानी की वजह से खेती-किसानी में सुधार हुआ है। ट्रैक्टर की बिक्री में 9.2% की वृद्धि हुई है, जो ग्रामीण मांग की मजबूती को दर्शाता है। दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी 5.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

UPI लेनदेन में जबरदस्त बढ़ोतरी

डिजिटल ट्रांजैक्शंस में 33.3% की सालाना वृद्धि हुई है। यह संकेत करता है कि सामान्य उपभोक्ता खर्च में लगातार मजबूती आ रही है।  waves summit 2025 pm modi orange economy

रोजगार में उछाल

EPFO के अनुसार मई 2025 में 20.06 लाख नए सदस्य जुड़े, जो अप्रैल 2018 से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसमें 59.5% युवा (18-25 वर्ष) शामिल थे, जो पहली बार नौकरी करने वाले हैं। इससे संगठित क्षेत्र में रोजगार के बढ़ते अवसरों का पता चलता है।

सेवाओं और ट्रैवल सेक्टर में उछाल

FY26 की पहली तिमाही में हवाई यात्रियों की संख्या में 6.6% की वृद्धि हुई है, जबकि कार बिक्री में 2.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे बढ़ती आय और सेवा क्षेत्र में मांग की पुष्टि होती है।

वित्तीय स्थिति और जोखिम

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत है और रुपया स्थिर बना हुआ है। हालांकि, अमेरिका की आर्थिक मंदी, वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता और निवेश की सुस्ती कुछ चिंता के विषय बने हुए हैं। [caption id="attachment_83696" align="alignnone" width="600"]Indian Economy Indian Economy[/caption] भारत की अर्थव्यवस्था FY26 की दूसरी तिमाही में भी मजबूती से आगे बढ़ने को तैयार है। घरेलू मांग, बेहतर मानसून, नियंत्रित महंगाई और नौकरियों की बढ़ती संख्या इसकी रफ्तार बनाए रखने में मदद करेंगे। Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में देर रात सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में देर रात सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना में शामिल टवेरा गाड़ी ट्राली से टकराई थी।

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

सनातन

मोहनी एकादशी पर बाबा महाकाल का मोहनी स्वरुप में श्रंगार, दर्शन कर मंत्रमुग्ध श्रद्धालु 

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। जलाभिषेक, पंचामृत पूजन और भस्म अर्पण के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

देश-विदेश

बंगाल: पीएम की रैली से पहले भड़की हिंसा, BJP-TMC समर्थकों में झड़प, जवान की मौत की खबर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले BJP और TMC समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी, बमबाजी और गोली लगने के दावे से माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षा बढ़ाई गई है।

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।