1 दिन की देरी पर ₹1000 जुर्माना! लेकिन क्या गिर जाएगा आपका CIBIL स्कोर?

credit-card-late-payment-cibil-score-impact-fine-india-2025

1 दिन की देरी पर ₹1000 जुर्माना! लेकिन क्या गिर जाएगा आपका CIBIL स्कोर?

1 दिन की देरी पर ₹1000 जुर्माना लेकिन क्या गिर जाएगा आपका cibil स्कोर

जानिए सच्चाई और बचाव के तरीके

क्रेडिट कार्ड पेमेंट लेट जानिए CIBIL स्कोर पर असर    क्या गिरता है आपका CIBIL स्कोर? जानिए पूरी सच्चाई credit card late payment impact: क्रेडिट कार्ड का बिल एक दिन लेट हो जाए, तो क्या बैंक सीधे सिबिल स्कोर गिरा देते हैं? बिलकुल नहीं। लेकिन जुर्माना? हां, वो जरूर लग सकता है — और वो भी ₹100 से ₹1000 तक। आज हम आपको बताएंगे कि कब देरी सिर्फ जुर्माना लाती है, और कब ये आपके क्रेडिट स्कोर की गिरावट का कारण बनती है।

1 दिन की देरी = ₹100 से ₹1000 तक जुर्माना

  • लगभग सभी बैंक एक दिन की देरी पर लेट पेमेंट फीस चार्ज करते हैं।
  • यह राशि आपके कार्ड के बिल अमाउंट के हिसाब से तय होती है।
  • आमतौर पर ₹100 से शुरू होकर ₹1000 तक हो सकती है।

credit card late payment impact: क्या इससे CIBIL स्कोर गिरता है?

नहीं, अगर देरी 30 दिन से कम की है, तो बैंक आमतौर पर इसे क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट नहीं करते। इसलिए आपका CIBIL स्कोर तुरंत नहीं गिरेगा लेकिन, बार-बार 1-2 दिन की देरी करने से बैंक का इंटरनल रिकॉर्ड बिगड़ सकता है इससे भविष्य में लोन या कार्ड लिमिट मिलने में दिक्कत आ सकती है  याद रखें: भले ही स्कोर न गिरे, "Bad Payment Behaviour" का टैग लग सकता है। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

credit card late payment impact: बैंक क्यों नहीं रिपोर्ट करते छोटी देरी?

  • क्योंकि ज्यादातर बैंक 3-7 दिन का ग्रेस पीरियड देते हैं
  • 30 दिन की देरी के बाद ही ‘लेट पेमेंट’ का अलर्ट CIBIL तक जाता है
  • इससे पहले की छोटी देरी को टेक्निकल डिले माना जाता है

credit card late payment impact: CIBIL स्कोर पर असली असर कब पड़ता है?

देरी असर रिपोर्टिंग
1-7 दिन सिर्फ जुर्माना नहीं
8-29 दिन चेतावनी/अंदरूनी निगरानी कभी-कभी
30+ दिन स्कोर गिरता है हां
60+ दिन स्कोर पर बड़ा असर हां
90+ दिन NPA घोषित हो सकता है हां
 

credit card late payment impact: CIBIL स्कोर बचाने के लिए 4 आसान टिप्स

क्रेडिट लिमिट का 30% से ज्यादा उपयोग न करें
1 लाख की लिमिट है तो ₹30,000 तक ही खर्च करें
 लिमिट बढ़वाने के लिए बैंक से रिक्वेस्ट करें
इससे आपका "क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो" सुधरता है
 बिल को अलग-अलग कार्ड्स में बांटें
एक कार्ड पर लोड न आने दें
SMS या App अलर्ट लगाएं
30% से ज्यादा खर्च हो तो तुरंत पता चले

credit card late payment impact: CIBIL स्कोर क्या होता है?

यह एक तीन अंकों का स्कोर (300 से 900) होता है जितना ज्यादा स्कोर, उतनी ज्यादा लोन/क्रेडिट की मंजूरी की संभावना है 750+ स्कोर को अच्छा माना जाता है

CIBIL स्कोर कहां और कैसे चेक करें?

www.cibil.com पर साल में एक बार फ्री में चेक कर सकते हैं बार-बार चेक करने के लिए ₹550 प्रति महीने का सब्सक्रिप्शन BankBazaar, Paytm, PaisaBazaar, OneScore जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी फ्री स्कोर मिलता है

credit card late payment impact: एक दिन की देरी से घबराएं नहीं, लेकिन आदत न बनाएं!

सिबिल स्कोर पर 1 दिन की देरी का सीधा असर नहीं होता, लेकिन लापरवाही से भविष्य के लोन पर ब्रेक लग सकता है। स्मार्ट रहिए, समय पर भुगतान कीजिए और अपना क्रेडिट स्कोर हमेशा 700+ पर बनाए रखिए
Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।