भारतीय शेयर बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज

मुंबई में सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 75800 पर और निफ्टी 100 अंक गिरकर 23700 के आसपास कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजारों की गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।

By : चंचल खेडकर
भारतीय शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 8 सितंबर को शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 300 अंक टूटकर 75,800 के स्तर पर आ गया है। वहीं निफ्टी करीब 100 अंक गिरकर 23,700 के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।

अमेरिकी बाजारों की गिरावट का असर

भारतीय बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर दिखाई दे रहा है। सोमवार, 7 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही।

  • डाउ जोन्स: 272 अंक गिरा, 53,414 पर
  • नैस्डैक: 77 अंक नीचे, 26,507 पर
  • S&P 500: 29 अंक गिरा, 7,719 पर

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

मंगलवार को एशियाई बाजारों में कारोबार मिला-जुला है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 2% की बढ़त में है, जबकि जापान का निक्केई मामूली ऊपर है। दूसरी ओर हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है।

इंडेक्स लेवल बदलाव
कोस्पी 7,163 +2.06%
निक्केई 66,684 +0.07%
हैंगसेंग 25,334 -0.26%

घरेलू निवेशकों का भरोसा कायम

बाजार में गिरावट के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII लगातार खरीदारी कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 7 दिनों में DII ने ₹17,287 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों में उनकी कुल खरीदारी ₹69,635 करोड़ रही।वहीं FII/FPI ने पिछले 7 दिनों में ₹1,511 करोड़ की खरीदारी की है। हालांकि, पिछले 30 दिनों में विदेशी निवेशकों की नेट बिकवाली ₹7,766 करोड़ रही।

सोमवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

इससे पहले सोमवार, 7 सितंबर को सेंसेक्स 382 अंक गिरकर 76,132 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 118 अंक टूटकर 23,779 के स्तर पर बंद हुआ था।आज की गिरावट में ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेत और हालिया बाजार दबाव अहम फैक्टर नजर आ रहे हैं। निवेशकों की नजर अब आगे के कारोबार में विदेशी निवेश, ग्लोबल संकेतों और बाजार की दिशा पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर