Virosh Marriage Confirmed: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी शादी की जानकारी

virosh-marriage-confirmed-couple-share-wedding-news-in-instagram

Virosh Marriage Confirmed: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी शादी की जानकारी

virosh marriage confirmed रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी शादी की जानकारी

Virosh Marriage Confirmed: साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्क्रीन जोड़ी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना अब असल जिंदगी में दोनों एक - दूसरे के होने जा रहें हैं। पिछले कई दिनों से दोनों की शादी की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर अब कपल ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ इस खुशी को साझा किया।

रश्मिका और विजय ने किया शादी का खुलासा

22 फरवरी रविवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी की जानकारी दी उन्होंने पोस्ट में लिखा कि- 'हमारे सबसे प्यारे अपनों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते या अपने लिए कुछ तय करते आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया 'VIROSH'। इसलिए आज पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में एक नाम दे रहे हैं। हम इसे नाम दे रहे हैं ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे एक हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार।

हाल हि में दोनों का वीडियो हुआ था वायरल

रश्मिका मंदाना और विजयदेवरकोंडा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, यह वीडियो हैदराबाद एयरपोर्ट का था, जिसमें दोनों को एक ही वेन्यू पर देखा गया था। तभी से लोगों ने उनकी शादी को कंफर्म मान लिया था। हालांकि अब कपल ने खुद ही इस बात की जानकारी फैंस को दे दी है।

26 फरवरी को उदयपुर में होगी शादी

कई मीडिया एंजेसी की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे। वीडियो में रश्मिका मंदाना स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोवर और ब्लैक शूजपहने क्लासी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे में टीका और क्लासी सा गॉगल भी पहन रखा है। वहीं एक्टर विजय देवरकोंडा को ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान उन्होंने डार्क ग्लासेस और चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। [caption id="attachment_108561" align="alignnone" width="1740"]Rashmika Vijay Engagement 1  [/caption]

दिल्ली का पॉपुलर बैंड शादी के लिए किया बुक

सूत्रो के मुताबिक, विजय और रश्मिका की शादी के लिए दिल्ली का पॉपुलर बैंड बुक किया गया है। इससे पहले यह बैंड कई सेलिब्रिटीज की शादी में परफॉर्म कर चुका है। वेडिंग प्लानर हैदराबाद से ही बुक किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोज होटल बुक किया गया है। इस होटल की बुकिंग 24, 25, 26 फरवरी के लिए की गई है। इस शादी में करीब 230 गेस्ट शामिल होंगे। शादी का कार्ड हुआ लीक रश्मिका और विजय की शादी के बीच सोशल मीडिया पर एख कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें विजय देवरकोंडा का नाम लिखा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह उनकी शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा था कि- ‘परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है।’

 इस फिल्म में साथ नजर आए थे विजय-रश्मिका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। दोनों ही फिल्में काफी हिट रहीं और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। हाल ही में फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। वहीं रश्मिका मंदाना और विजय की डेटिंग की खबरें तब जोर पकड़ने लगीं जब दोनों को कई बार एकसाथ लंच डेट्स और वेकेशन पर स्पॉट किया गया।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

खेल

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा कर अपनी चौथी जीत दर्ज की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तेज पारियों से मैच में जीत हासिल की।

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

मध्य प्रदेश

बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के कोटा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित किया, जहां उन्होंने धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला।

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: जनता की समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के दौरान सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित करेगी, जिसमें जन समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण होगा।