Varinder Singh Ghuman Death News: ‘टाइगर 3’ फेम वरिंदर सिंह घुमन का 42 की उम्र में हुआ निधन!

varinder-singh-ghuman-death-tiger-3

Varinder Singh Ghuman Death News: ‘टाइगर 3’ फेम वरिंदर सिंह घुमन का 42 की उम्र में हुआ निधन!

varinder singh ghuman death news ‘टाइगर 3’ फेम वरिंदर सिंह घुमन का 42 की उम्र में हुआ निधन

Neil Bhatt Viral Video: तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल संग दिखे नील भट्ट, वायरल हुआ वीडियो… हाल हि में उन्हें अमृतसर के फोर्टिस हॉस्पिटल में एक मामूली सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। यह सर्जरी उनके बाइसेप्स में आई चोट के इलाज के लिए थी। लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई।

रुटीन इलाज में हुआ हादसा...

डॉक्टरों के अनुसार यह एक रूटीन ट्रीटमेंट था और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलनी थी। लेकिन इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचा सकें। उनके अचानक निधन ने पंजाबी फिल्म जगत और फिटनेस समुदाय को हिला दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकारों ने गहरा दुख जताया है।

फिटनेस और वेगन डाइट के प्रमोटर थे वरिंदर...

वरिंदर जालंधर के मॉडल टाउन में रहते थे और वहीं उनका एक जिम भी था। वे वेजिटेरियन बॉडीबिल्डर के रूप में पूरे देश में मशहूर थे और फिटनेस एवं वेगन डाइट को बढ़ावा देते थे। उनकी मेहनत और अनुशासन ने कई युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया।

मिस्टर इंडिया रह चुकें हैं वरिंदर सिंह...

वरिंदर सिंह घुमन ने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता और मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी लंबाई 6 फीट 3 इंच और वजन 120 किलो से अधिक था। उन्होंने अर्नोल्ड क्लासिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल किया।

अर्नोल्ड श्वार्जनेगर से मुलाकात...

एक इंटरव्यू में वरिंदर ने बताया कि उनकी मुलाकात हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर से हुई थी। अर्नोल्ड ने उन्हें भारत का सबसे लंबा और फिट बॉडीबिल्डर मानते हुए प्रशंसा भी की थी। इसके अलावा, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने उन्हें एशिया में हेल्थ प्रोडक्ट्स का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया। वरिंदर वह पहले भारतीय बने जिन्हें IFBB प्रो कार्ड मिला।

पंजाब के नेताओं ने जताया दुख...

पंजाब के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जाहिर किया दुख

उन्होंने लिखा कि-

"पंजाब के प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से उन्होंने दुनिया भर में पंजाब का गौरव बढ़ाया। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।"

संबंधित सामग्री

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

मध्य प्रदेश

हॉस्टल अधीक्षक को सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ के लिए सजा

कोर्ट ने मोहन सिंह काजले को फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने पर 3 साल की सजा और जुर्माना सुनाया।

मौसम ने  ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश

मौसम ने ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में अचानक बारिश हुई लेकिन 22 जिलों में गर्मी की चेतावनी जारी है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं और अगले दिनों में और बारिश की संभावना है।

राज्य सहकारी अपेक्स बैंक अध्यक्ष की घोषणा, महेंद्र सिंह यादव को मिली कमान

मध्य प्रदेश

राज्य सहकारी अपेक्स बैंक अध्यक्ष की घोषणा, महेंद्र सिंह यादव को मिली कमान

मध्य प्रदेश सरकार ने विभिन्न निगम-मंडलों में कई नेताओं को अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है, जिसमें महेंद्र यादव, केपी यादव और संजय नगाईज शामिल हैं।

सोनभद्र में अपहरण के बाद मारपीट, जख्मों पर रगड़ा नमक, 3 लाख रु. मांगे

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में अपहरण के बाद मारपीट, जख्मों पर रगड़ा नमक, 3 लाख रु. मांगे

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में अमित पटेल का अपहरण कर मारपीट की गई और उनके परिवार से 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

मनोरंजन

‘भूत बंगला’ की Rs 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘धुरंधर 2’ से जारी टक्कर

बॉलीवुड में 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला जारी है, जिसमें 'भूत बंगला' ने 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया है।