Singer Lashed Out At Trisha: साउथ की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई, वो भी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि थलापति विजय के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं, जब से थलापति विजय की तलाक की खबरें सामने आई हैं। तब से ही वो विजय थलापति के साथ नजर आती रहती हैं। हालहि में विजय ने तमिलनाडु में CM पद के लिए शपथ ली थी, उस दौरान भी वहां तृषा को देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। इसके बाद साउथ की सिंगर ने तृषा पर जमकर गुस्सा निकाला।
सिंगर सुचित्रा तृषा पर भड़की
सिंगर सुचित्रा ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट शेयर की और उसमें तृषा कृष्णन की जमकर आलोचना की। सिंगर ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस को पैरासाइट बताया था। सिंगर ने थलापति विजय के CM शपथ के दौरान की तस्वीर शेयर की, जिसमें तृषा नजर आ रही हैं। उन्होंने उस पर लिखा कि- 'ये इस समय की सबसे निराशाजनक सेलिब्रिटी है।'

एक और पोस्ट की शेयर
सिंगर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें थलापति विजय की मां तृषा कृष्णन को गले लगाती नजर आ रही है, इस पर सुचित्रा ने लिखा कि- 'शोभा, तृषा को गले लगा रही है ये कैसा परिवार है।'
उन्होंने अगली पोस्ट में लिखा कि- “बिना सही तरीके से तलाक लिए वह तृषा के साथ घूम रहे हैं। संगीता ने केस दर्ज किया है और उन पर एक अभिनेत्री के साथ अफेयर होने का आरोप है। वह अपने फॉलोअर्स के सामने गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। उनकी महिला फैंस भी आंख बंद करके उनकी हरकतों का समर्थन कर रही हैं और अप्रत्यक्ष रूप से एक गलत रिश्ते को बढ़ावा दे रही हैं। जरा सोचिए, इस समय उनकी पत्नी और बच्चों की मानसिक हालत कैसी होगी।”
एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने आगे कहा कि-
“मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं यह बात बिना किसी पक्षपात के कह रही हूं। मुझे विजय बहुत पसंद हैं और मैं ईमानदारी से अपनी राय दे रही हूं, जब कोई इंसान बहुत सफल हो जाता है और अकेला पड़ जाता है, तो पैरासाइट उनकी जिंदगी में आ जाते हैं। विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बना ली है, इसलिए वह अकेले हो गए हैं। उन्होंने अभी तक खुद के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। इसी बीच वह राजनीति में भी आ गए। मेरे हिसाब से राजनीति में आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर की सलाह और साथ की जरूरत है। उनके बिना राजनीति में सफलता पाना मुश्किल होगा।”

विजय की जीत पर भी मिलने गई थी तृषा
पिछले कई दिनों से विजय तलापति और तृषा कृष्णन के बीच ऑफेयर की खबरे सामने आ रही हैं। इसी बीच विजय ने जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की तो उस दिन तृषा मंदिर गई फिर विजय के घर विजय को बधाई देने भी गई। इसके बाद से उनके अफेयर की चर्चाएं और तेज हो गई। और अब उन्हें शपथ समारोह में भी देखा गया।

विजय की मां ने एक्ट्रेस को लगया गले
विजय थलापति जब शपथ ले रहें थे, तृषा वहां मौजूद रही। इस दौरान तृषा ने विजय की मां और बहन से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया।
यह पहली बार नहीं जब तृषा विजय के साथ नजर आई हों। कुछ दिन पहले दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जो की एक शादी समारोह का था, जिसमें दोनों साथ पहुंचे थे। वहां का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसके बाद से डेटिंग की खबरें तेज हो गई।
