Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग केस में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी!

rohit-shetty-firing-case-update-4-accused-arrested

Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग केस में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी!

rohit shetty firing case रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग केस में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी

Rohit Shetty Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात रीब 3 बजे मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां फायरिंग की गई थी। 1 फरवरी रविवार के दिन इस मामले में 4 आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं। इन सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 109 और 61(2) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच में मिली जानकारी

जांच में पता चला कि, इसमें 5 आरोपी शामिल थे, जो 4 आरोपी गिरफ्तार हुए वो घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराने और साजिश रचने में साथ थे, मामले का मुख्य पांचवा आरोपी शुभम लोंकर को वांटेड घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लॉरेंस गैंग ने किया हमला!

एक मीडिया एजेंसी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया है कि- फिल्म डायरेक्टर के घर में फायरिंग करने की जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई ने ली है। उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी किया।

क्या लिखा है पोस्ट में?

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया कि- "सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। " "अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर। टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।"
रोहित शेट्टी के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित के घर पहुंची। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।  

संबंधित सामग्री

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

लखनऊ में CM योगी ने महिला जवानों की सलामी ली और 60,244 नए सिपाहियों को UP पुलिस में स्वीकार किया। उन्होंने अनुशासन और महिला सुरक्षा पर जोर दिया।

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में

मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में 'मन की बात', जनता से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाय कैफे पर 'मन की बात' सुनने के बाद जनता से संवाद किया। पीएम मोदी ने विज्ञान और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोर दिया।

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

देश-विदेश

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, तुरंत केंद्र ने CRPF की सुरक्षा प्रदान की। हरभजन समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ BJP जॉइन की।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

उत्तराखंड

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया, सुविधाओं और सुरक्षा की जांच की।