राजेश कुमार ने किया खुलासा, 'साराभाई' की कास्ट ने किया था सतीश शाह का पिंडदान!

rajesh-kumar-share-emotional-story-about-satish-shah-pind-daan-tribute

राजेश कुमार ने किया खुलासा, 'साराभाई' की कास्ट ने किया था सतीश शाह का पिंडदान!

राजेश कुमार ने किया खुलासा साराभाई की कास्ट ने किया था सतीश शाह का पिंडदान

Rajesh Kumar On Satish Shah: 'साराभाई vs साराभाई' के फेम एक्टर राजेश कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान सतीश शाह के पिंडदान का किस्सा बताया उन्होंने कहा कि- दिवंगत एक्टर सतीश शाह के लिए टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई की पूरी कास्ट ने गया में पिंडदान किया था क्योंकि उनकी कोई संतान नहीं थी।

Rajesh Kumar On Satish Shah: सतीश शाह को राजेश कुमार ने किया याद

राजेश कुमार ने दिवंगत एक्टर सतीश शाह को याद करते हुए कहा कि- 'वो बहुत जिंदादिल और पॉजिटिव इंसान थे। सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम के बावजूद, उन्होंने कभी भी अपने दर्द को अपने व्यवहार या काम पर असर नहीं पड़ने दिया।

'कभी हिम्मत नहीं हारी'- राजेश

एक्टर ने बताया कि, सतीश शाह डायलिसिस पर थे और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी निराशा नहीं दिखाई। वे शम्मी कपूर से काफी प्रेरित थे, जिन्होंने जीवन के आखिरी समय में भी हिम्मत नहीं हारी।

उन्होंने आगे कहा कि- "सतीश शाह के निधन के चार दिन पहले मैंने उनसे बात की थी और वह तब भी खुशमिजाज और एनर्जी से भरे हुए थे।"

Rajesh Kumar On Satish Shah: साराभाई शो की पूरी टीम ने किया पिंडदान

एक्टर ने बताया कि- 'वे गया से हैं, जहां पिंडदान की परंपरा निभाई जाती है। सतीश शाह के निःसंतान होने की वजह से शो की पूरी टीम ने मिलकर उनका पिंडदान किया। यह एक इमोशनल फैसला था।'

2025 में सतीश शाह का हुआ था निधन

मुम्बई में 25 अक्टूबर 2025 को सतीश शाह का 74 की उम्र में निधन हुआ था। बताया गया था कि- उनका निधन लगभग दोपहर 2.30 हुआ। वो लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।'

सतीश शाह का शानदार करियर

सतीश शाह को टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘जाने भी दो यारो’ से घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, जिनमें मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) शामिल हैं। साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ शो कॉमेडी सर्कस में जज के रूप में भी काम किया।   Also Read- Bombay HC ON Dhurandhar Script: धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चोरी के दावों पर बॉम्बे HC ने संतोष कुमार पर लिया एक्शन!

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त निर्देश दिए, जिसमें जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार्य बताया गया है।