'Raid 2' Box Office Collection: फिल्म ‘Raid 2’ में सपोर्टिंग एक्टर्स बने असली ही...

raid-2-box-office-collection-supporting-actors-review

'Raid 2' Box Office Collection: फिल्म ‘Raid 2’ में सपोर्टिंग एक्टर्स बने असली हीरो? जानिए फिल्म रिव्यू...

raid 2 box office collection फिल्म ‘raid 2’ में सपोर्टिंग एक्टर्स बने असली हीरो जानिए फिल्म रिव्यू

‘Raid 2’ New Song Viral: तमन्ना ने अपने डांस मूव्स से बढ़ाई गर्मी..वीडियों वायरल..

क्या है 'Raid 2' की कहानी?

‘रेड 2’ की कहानी अमय पटनायक नाम के एक ईमानदार इनकम टैक्स अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेबाक रेड के तरीकों के लिए जाना जाता है। इस बार उसकी टक्कर एक ताकतवर राजनेता दादा भाई से होती है, जिसे वहां के लोग भगवान मानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अमय इस नेता की असलियत लोगों के सामने लाने की कोशिश करता है, लेकिन दादा भाई की चाले अमय पटनायक को जनता का दुश्मन बना देती है। दरअसल दादा भाई कितना बड़ा शैतान है इस बात की सच्चाई को पटनायक लोगों तक कैसे लाएगा, ये इस फिल्म में दिखाया गया है।

सेंसर बोर्ड के निर्देश और बदलाव...

फिल्म को CBFC से U/A 7+ सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन कुछ संवादों और शब्दों में बदलाव की सिफारिश की गई थी। “पैसा, हथियार, ताकत” जैसे शब्दों वाला एक 8-सेकंड का संवाद हटाया गया है, वहीं "रेलवे मंत्री" को बदलकर "बड़ा मंत्री" कर दिया गया है। फिल्म का कुल रनटाइम 2 घंटे 31 मिनट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फिल्म में अहम किरदार में ये सितारें..

‘रेड 2’ फिल्म का डॉरेक्शन राज कुमार गुप्ता ने किया है। इसमें अजय देवगन एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर ‘अमय पटनायक’ रुप में लीड रोल में नजर आएंगे वहीं वामी कपूर उनकी पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। वहीं रितेश देशमुख खलनायक के रोल में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कलेक्शन..

28 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘रेड 2’ ने पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। हालांकि, दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट आई और फिल्म ने अब तक महज 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अभी तक फिल्म की कुल कमाई 18.27 करोड़ रुपये तक पहुंची है।

कैसी है फिल्म...?

फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अच्छा है, लेकिन पहले हाफ की कहानी बेहद प्रेडिक्टेबल और धीमी है। फिल्म के सैकेंड हाफ में तब बढ़ती है जब कुछ नए किरदारों की एंट्री होती है। हालांकि, रितेश देशमुख और अजय देवगन के बीच जितनी तीखी टकराव की उम्मीद थी, वो नहीं दिखी। इसमें रितेश जो की दादा भाई का किरदार निभा रहें है, पहली ही मुलाकात में पटनायक को सस्पेंड करवा देता है। उसके बाद दोनों एक-दूसरे को फोन पर ही चिढ़ाने रहते है।

यूजर ने इस प्रकार दिए रिएक्शन...

एक यूजर ने लिखा कि-

'रेड2 ???? (4?) शानदार फिल्म ? बेहतरीन स्क्रीनप्ले, दिलचस्प BGM, दिमाग को झकझोर देने वाला क्लाइमेक्स। कुल मिलाकर एक पागलपन भरा अनुभव। @ajaydevgn और @Riteishd द्वारा शानदार अभिनय'   एक ने लिखा कि- 'रेड2' जबरदस्ती सीक्वल। पहले हाफ में रूटीन टेम्प्लेट स्टफ में अच्छे ट्विस्ट, दमदार डायलॉग हैं। लेकिन दूसरा हाफ दोहराव वाला और थकाऊ है?। परफॉर्मेंस के मामले में रितेश शानदार हैं और इस फिल्म के स्टार हैं? लीड हीरो अजय देवगन नींद में चलने वाला अभिनय करते हैं?। बकवास बंडल पिक्चर! (2☆/5)

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

खेल

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा कर अपनी चौथी जीत दर्ज की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तेज पारियों से मैच में जीत हासिल की।