O Romeo Trailer Release: प्यार, जंग, जुनून से भरा ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज...

o-romeo-trailer-release-pyar-junoon

O Romeo Trailer Release: प्यार, जंग, जुनून से भरा ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज...

o romeo trailer release प्यार जंग जुनून से भरा ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवु़ड के जाने–माने एक्टर शाहीद कपूर और एनिमल फिल्म की फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद से ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इसका ट्रेलर आज 21 जनवरी यानी की आज रिलीज हुआ है। ट्रेलर में जंग, बदला, प्यार, त्याग, हिंसा से भरा हुआ ट्रेलर है।

O Romeo Trailer Release: कैसा है ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत एक शानदार डायलाग से होती है, यह 3 मिनट का ट्रेलर जिसमें जंग, बदला, हिंसा, जूनून देखने को मिलेगा। इसमें शाहिद कपूर जो कि एक इंटेंस और खतरनाक किरदार में है। वहीं तृप्ति डिमरी एक मजबूत और इमोशनल किरदार में नजर आएंगी। एक डायलॉग शुरुआत में बोला जाता है कि- “उस्तरा से पंगा नहीं लेने का, शरीर से आत्मा काट के ले जाता है।” इसमें शाहिद अपने दुश्मनों के गर्दन पर उस्तरा चलाते दिखाई दे रहें हैं। फिर नाना पाटेकर और शाहिद कपूर की झड़प देखने को मिलती है। फिर शाहिद और तृप्ति डिमरी के बीच प्यार, वॉर और जंग देखने को मिलती है। इसमें अविनाश तिवारी विलेन के रोल में नजर आते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

इसके कुछ फेमस डायलॉग - “हम आपके हैं कौन? माधुरी दीक्षित”, नाना पाटेकर शाहिद से मिलते है तब ये डायलॉग कहा कि- “जब कहूंगा, नाचना पड़ेगा” जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

O Romeo Trailer Release: 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओ रोमियो’ साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का म्यूजिक T-सीरीज ने दिया है। शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड यह फिल्म वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी 2026 में रिलीज होने वाली है। बता दें कि, फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, अरुणा ईरानी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

कुछ दिनों पहले हुआ था सॉन्ग रिलीज

‘ओ रोमियो’ का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसके बाद से ही यह फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म का एक गाना ‘हम तो तेरे ही लिए थे..’ रिलीज हुआ है, जिसकी बाद से गाना सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ‘हम तो तेरे ही लिए थे…’ इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। लोग गाना देखकर दोनों की तारीफ कर रहें है। गाने के बीच में ही अविनाश तिवारी भी नजर आते है, इसमें वो बहुत अलग अंदाज में नजर आ रहें है। इसमें एक डायलॉग सुनाई देता है, वो डायलॉग – ‘आएगा, तेरा रोमियो आएगा।’

O Romeo Trailer Release: शाहिद कपूर और तृप्ति की केमिस्ट्री

‘ओ रोमियो’ में पहली बार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी एक साथ नजर आएंगे। गाने में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहें हैं। दोनों की इस गाने में कमिस्ट्री देखकर ऐसा लगता है, कि यह जोड़ी फिल्म में धमाल मचाने वाली है। लोगों को यह फिल्म जरुर पसंद आगें। गाने की शुरुआत में तृप्ति कहती है कि, ‘कोई कैसे किसी से इतना प्यार कर सकता है?’ तब शाहिद कहते हैं – ‘ये सवाल तो मुझे करना चाहिए’। गाने में प्यार, रोमांस, केयर और इमोशन सबकुछ देखने को मिलता है। Also Read-Spirit Release Date: प्रभास की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट आई सामने!

अरिजीत ने दी गाने को आवाज

‘ओ रोमियो’ फिल्म के गाने ‘हम तो तेरे ही लिए थे…’में शब्द गुलजार के हैं, यह फिल्म विशाल भारद्वाज की है। इस गाने को फेमस सिंगर अरिजीत से ने अपनी आवाज दी है। यह रोमांटिक गाना सबको काफी पसंद आ रहा है।  

संबंधित सामग्री

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

देश-विदेश

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर में 16 हजार रुपए के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया। डेथ सर्टिफिकेट की मांग पर उठे सिस्टम पर सवाल, पुलिस ने संभाला मामला।

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।