O Romeo Movie Release Update: 'ओ रोमियो' फिल्म की रिलीज रोक की की मांग, बॉम्बे स...

o-romeo-movie-release-update-news

O Romeo Movie Release Update: 'ओ रोमियो' फिल्म की रिलीज रोक की की मांग, बॉम्बे सिविल कोर्ट ने किया खारिज!

o romeo movie release update ओ रोमियो फिल्म की रिलीज रोक की की मांग बॉम्बे सिविल कोर्ट ने किया खारिज

O Romeo Movie Release Update: बॉलीवु़ड के जाने–माने एक्टर शाहीद कपूर और एनिमल फिल्म की फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ वैलेंनटाइनडे पर रिलीज होने वाली है, लेकिन हाल हि में इस फिल्म के खिलाफ हुसैन उस्तरा की बेटी ने फिल्म रिलीज को रोकने के लिए बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दी, और अब फिल्म अपने तय दिन पर ही रिलीज होगी।

हुसैन शेख की बेटी ने की थी याचिका दायर

7 फरवरी शनिवार को गैंगस्टर हुसैन शेख की बेटी की फिल्म 'ओ रोमियो' के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई। उन्होंने याचिका दायर करते हुए कहा कि- फिल्म में उनके पिता की निजता और प्रतिष्ठा का उल्लंघन किया जा रहा है। यह कर कर फिल्म को रिलीज करने से रोकने की मांग की थी। O Romeo Trailer Release: प्यार और जुनून से भरा ट्रेलर लॉन्च हालांकि की बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट ने उनकी मांग की खारिज करते हुए सुनवाई करते हुए कहा कि- 'निजता का अधिकार व्यक्तिगत होता है और किसी व्यक्ति के निधन के बाद ये अधिकार खत्म हो जाता है। इसे परिवार की विरासत के तौर पर नहीं देखा जा सकता है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि किसी फिल्म या क्रिएटिविटी को रोकने के लिए व्यक्तिगत अधिकार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।' कोर्ट ने आगे कहा कि- 'मेकर्स की तरफ से फिल्म में एक डिस्क्लेमर दिया गया है, जिससे ये साफ है कि फिल्म फिक्शनल है और उसके पात्र भी काल्पनिक हैं। फिल्म के किरदारों की किसी असल व्यक्ति से समानता महज एक संयोग है।' O Romeo First Song Release: हम तो तेरे ही लिए थे’ हुआ रिलीज

कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा सवाल?

बॉम्बे सिविल कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि- फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज की अनाउंसमेंट 2024 कर दी गई थी, तब से लेकर अब तक इस पर कोई ऑब्जेक्शन नहीं उठाया गया और अब जब फिल्म रिलीज होने वाली है तो इस तरह की मांग क्यों? इस याचिका से मेकर्स और फिल्ममेकिंग से जुड़े लोगों को काफी आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है।

कब होगी फिल्म रिलीज?

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओ रोमियो’ साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का म्यूजिक T-सीरीज ने दिया है। शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड यह फिल्म वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी 2026 में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ओ रोमियो पॉपुलर राइटर हुसैन जैदी की बुक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। बता दें कि, फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, अरुणा ईरानी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार

CM सम्राट ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कहा - मेरे घर का भी अतिक्रमण हटा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कठोर नीति अपनाई, यहाँ तक कि उनके घर की सीढ़ी भी तोड़ी गई।

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

देश-विदेश

बंगाल चुनाव: योगी का TMC सरकार पर तीखा हमला, बोले - बंगाल में UP की व्यवस्था की जरूरत

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने TMC पर कई आरोप लगाए, जिसमें डेमोग्राफी बदलने और धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध की बात कही।

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक युवक की हत्या हुई और कई घरों में आग लगी।

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर BJP समर्थकों ने हमला किया। इसमें सांसद और ड्राइवर को चोटें लगीं।

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

मध्य प्रदेश

शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, भड़क उठे रितेश देशमुख, अब बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवादित बयान देने के बाद, बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। इस पर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।