लापता कुत्ते के लिए फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, हत्या की जताई आशंका!

Manjari Fadnis Cries Over Dog's Death

लापता कुत्ते के लिए फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, हत्या की जताई आशंका!

Actress Manjari Fadnis shared a tearful video demanding justice for Mikey, a street dog allegedly beaten to death in her society.

लापता कुत्ते के लिए फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस हत्या की जताई आशंका

लापता कुत्ते के लिए फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, हत्या की जताई आशंका! |

Manjari Cried For Dog Murder: एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं, उनका कहना कि- उनके सोसाइटी में एक कुत्ता था, जिसका नाम माइकी रखा था। सोसाइटी के लोग और वो माइकी का बहुत ख्याल रखती थी। उन्होंने वीडियो में दावा किया है कि, स्ट्रीट कुत्ते की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी है और उसके शव को कही फेंक दिया है। माइकी के लिए एक्ट्रेस ने न्याय की मांग की है।

एक्ट्रेस ने रोते हुए शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि -  'माइकी नाम का लंबे बालों वाला स्ट्रीट कुत्ता था, जिसे उसके परिवार ने छोड़ दिया था। वह 2019-20 से सोसायटी में रह रहा था। कुछ समय पहले उसके अचानक लापता होने के बाद निवासी उसकी तलाश में जुट गए थे। उसे खोजने के लिए पोस्टर लगाए गए, सुरक्षा गार्डों और स्टाफ से पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

एक्टर्स ने माइकी पर हमले का किया दावा

मंजरी ने रोते हुए कहा कि- 'एक व्यक्ति ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि माइकी पर उस समय हमला किया गया जब वह बिल्डिंग के बेसमेंट क्षेत्र के पास सो रहा था। उसके सिर पर किसी बड़े डंडे या लोहे की रॉड से वार किया गया, जिसके बाद उसे सीढ़ियों के पास घसीटकर और मारा गया।

उन्होंने  दावा किया कि घायल कुत्ते को बाद में एक बोरे में डालकर बिल्डिंग के पीछे स्थित खाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया गया। अब उसके शव की तलाश की जा रही है।

माइकी के लिए की न्याय की मांग

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए स्ट्रीट एनिमल की सुरक्षा पर सवाल उठाए और इस मामले में न्याय की मांग की। 

उन्होंने कहा कि- 'माइकी बेहद शांत स्वभाव का कुत्ता था और सोसायटी के लोग उसकी देखभाल करते थे। वे उसे घर ले जाकर नहलाते, ग्रूमिंग करते और उसके बाल सुलझाते थे।'

मंजरी फडनिस के करियर की बात करें तो

मंजरी की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म ‘जाने तू... या जाने ना’ फिल्म में काम किया, जिससे उन्हें पहचान मिली।  इसके साथ वो ग्रैंड मस्ती’, ‘वार्निंग’, ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘होटल मिलन’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


 

संबंधित सामग्री

आपत्तिजनक VIDEO और QR कोड वाली दरोगा पर एक्शन, नीले ड्रम वाली मुस्कान से कनेक्शन

राज्य

आपत्तिजनक VIDEO और QR कोड वाली दरोगा पर एक्शन, नीले ड्रम वाली मुस्कान से कनेक्शन

मेरठ की महिला सब-इंस्पेक्टर अनु को सोशल मीडिया नीति उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया है।

सोशल मीडिया व्यू के लिए घर में बनाया फर्जी कोर्ट, हाईकोर्ट ने पकड़वाया

राज्य

सोशल मीडिया व्यू के लिए घर में बनाया फर्जी कोर्ट, हाईकोर्ट ने पकड़वाया

मध्य प्रदेश के एक युवक ने घर में फर्जी हाईकोर्ट सेटअप तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, पुलिस ने जांच के बाद सच्चाई उजागर की।

नागपंचमी पर नाग देवता पहुंचे दर्शन देने,नाग और कुत्तों की भिड़ंत का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

राज्य

नागपंचमी पर नाग देवता पहुंचे दर्शन देने,नाग और कुत्तों की भिड़ंत का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

छतरपुर के नौगांव में नागपंचमी के मौके पर नाग और कुत्तों के बीच रोचक घटना घटी, जिसे वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान वायरल, बोले- ‘99 गलती के बाद रुक जाना, वरना हम भी बेहतर परिणाम देंगे’

राज्य

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान वायरल, बोले- ‘99 गलती के बाद रुक जाना, वरना हम भी बेहतर परिणाम देंगे’

मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का विवादित भाषण वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कृष्ण और शिशुपाल की कहानी का उल्लेख किया।

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

मनोरंजन

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

भारत ने 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसमें अनुपम खेर, अक्षय कुमार, और अन्य सेलिब्रिटीज ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.