Jana Nayagan Release Postponed: एक्टर विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज टली!

jana-nagakan-film-release-date-postponed

Jana Nayagan Release Postponed: एक्टर विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज टली!

jana nayagan release postponed एक्टर विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज टली

Jana Nayagan Release Postponed: फिल्म रिलीज डेट टली फिल्म की रिलीज डेट चलने पर प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि- "हमें यह जानकारी भारी मन से शेयर करनी पड़ रही है। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म जन नायकन को कुछ ऐसे कारणों की वजह से टाल दिया गया है, जो हमारे कंट्रोल में नहीं थे।" उन्होंने आगे कहा कि- 'हम इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट, उत्साह और इमोशंस को समझते हैं। और यह निर्णय हम सभी के लिए आसान नहीं था। नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी तब तक, हम आपसे धैर्य और निरंतर प्रेम बनाए रखने का विनम्र अनुरोध करते हैं। आपका अटूट समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत है और 'जना नायकन' टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है।'

Jana Nayagan Release Postponed: क्यों बदलनी पड़ी रिलीज डेट

प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई वजह नहीं बताई गई लेकिन कई रिपोर्ट से में दावा किया गया है कि, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC)की ओर से फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। 18 दिसंबर को सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था लेकिन कट्स के साथ U/A सर्टिफिकेट देने की बात हुई थी, लेकिन उसके बाद भी फाइनल सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया।

 कुछ दिन पहले फिल्म से संयास लेने की की थी घोषणा

साउथ के सुपर स्टार थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से संयास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने 27 दिसंबर 2025 को मलेशिया में डायरेक्टर एच. विनोद की फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च के दौरान की। फैंस से कहा था कि वो पॉलिटिक्स में ध्यान देना चाहता हूं। एक्टर ने संयास की घोषणा के दौरान कहा कि- “मेरे लिए एक ही बात मायने रखती है। लोग मेरे लिए आते हैं और थिएटर्स में खड़े होते हैं। इसी वजह से मैं अगले 30-33 सालों तक उनके लिए खड़ा रहने को तैयार हूं। विजय के इन्हीं फैंस के लिए मैं सिनेमा से विदा ले रहा हूं। मैंने पहले दिन से ही हर तरह की आलोचना का सामना किया है। लेकिन मेरे फैंस मेरे साथ शुरुआत से खड़े हैं और मुझे 33 साल से लगातार सपोर्ट करते आ रहे हैं।”

उन्होंने अपने फैंस से कहा कि-

‘मैंने सिनेमा में एक छोटा सा रेत का घर बनाने की उम्मीद से कदम रखा था, लेकिन आपने मुझे महल दे दिया। इसलिए, जिन फैंस ने मेरा साथ दिया, उनके लिए मैं भी खड़ा रहूंगा। ये विजय उनका आभार चुकाएगा।’

कब की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

विजय थालापति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में साल 1984 की थी उन्होंने बतौर चाइल्ड ऑर्टिस्ट तमिल की फिल्म ‘वेट्री’ में काम किया और 18 साल की उम्र में साल 1992 में ‘नालैया थीरपु’ लीड रोल में नजर आएं। उन्होंने ‘जन नायकन’ एक्टर की आखिरी फिल्म है।

2024 में बनाई राजनीतिक पार्टी

एक्टर ने 2 फरवरी 2024 में ‘Tamilaga Vettri Kazhagam(तमिलगा वेट्री कजगम )’ नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई। वो अब साल 2026 में तमिलनाडु विधानसभा से चुनाव लडे़ंगे। अब वो पूर्ण रुप से पॉलिटिक्स में फोकस करेंगे।  

संबंधित सामग्री

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

छत्तीसगढ़

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

A girl's body was discovered hanging from a tree in Ramanujganj, causing panic in the area. Police are investigating whether it was a suicide or murder.

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

देश-विदेश

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

मुंबई के मीरा रोड में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला किया। आरोपी के पास से ISIS से जुड़ी सामग्री मिली।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

शेयर बाजार ने आज गिरावट दर्ज की, सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76886.91 पर और निफ्टी 97.00 अंक गिरकर 23995.70 पर बंद हुआ।

बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर, हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश

देश-विदेश

बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर, हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश

उत्तरप्रदेश में गर्मी की लहर जारी, बांदा में तापमान 47.6°C तक पहुंचा। स्कूलों के समय में बदलाव और कूलिंग सेंटर्स की स्थापना की गई।

मई में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानिए मुहूर्त और पूजा विधि...

सनातन

मई में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानिए मुहूर्त और पूजा विधि...

मई 2026 के महीने में भगवान शिव के भक्त प्रदोष व्रत का पालन करेंगे, जिसमें दो व्रत 14 और 28 मई को होंगे। इस दौरान विशेष नियमों का पालन किया जाएगा।