Esha Gupta Safe Return UAE: UAE से सुरक्षिक वापस लौटी ईशा गुप्ता, सरकार का किया शुक्रियादा...

isha-gupta-uae-safe-return-india

Esha Gupta Safe Return UAE: UAE से सुरक्षिक वापस लौटी ईशा गुप्ता, सरकार का किया शुक्रियादा...

esha gupta safe return uae uae से सुरक्षिक वापस लौटी ईशा गुप्ता सरकार का किया शुक्रियादा

Esha Gupta Safe Return UAE: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता हाल हि में इजराइल- ईरान के बीच चल रही जंग के बीच UAE में फंस गई थी।

हालांकि अब वो सुरक्षित भारत लौट आई हैं, उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर वहां का अनुभव शेयर किया और फैंस को दुआ करने के लिए शुक्रियादा किया।

ईशा गुप्ता ने बताया अनुभव

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम में पोस्ट करते हुए लिखा कि- “मैं घर वापस आ गई हूं। आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद। जिस हालात में हम थे, वह बहुत मुश्किल समय था। यह भगवान की कृपा है कि हम सुरक्षित हैं। 28 तारीख, रविवार को मैं एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। चारों तरफ अफरा-तफरी थी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। फिर मिसाइल अटैक की खबर आने लगी। हमें नहीं पता था कि अगले मिनट क्या होगा। अजनबी लोग एक-दूसरे को संभाल रहे थे। सब अपने घर फोन कर रहे थे।”

ईशा ने होटल स्टाफ की तारीफ की

'यहां मैं यह बताना चाहूंगी कि मैंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) देश की ताकत देखी। हम अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे। ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट की सिक्योरिटी तुरंत हरकत में आ गई और हम सभी के एक साथ इस स्थिति में होने के बावजूद पूरी तरह शांत रहे। तब तक मैंने खुद चेक-इन नहीं किया था, इसलिए मैं मुड़ी और अबू धाबी में अपने होटल के लिए निकल गई।'

आगे लिखा कि-

'होटल मैनेजमेंट के लोग उन्हीं कपड़ों में थे, जो उन्होंने पिछली रात पहने थे। वो लगातार काम पर लगे हुए थे, एक्टिव थे और हर चीज का ध्यान रख रहे थे। यहां तक कि जिन सवालों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, उनके भी यथासंभव जवाब दे रहे थे। डिलीवरी कर्मचारी भी अपना काम कर रहे थे। कहीं भी किसी भी सेवा की कोई कमी नहीं थी। सिक्योरिटी अलर्ट के कारण लॉबी लोगों से भरी हुई थी। हम भी उनमें शामिल थे, डरे हुए थे, लेकिन कोई अफरा-तफरी नहीं थी। होटल सिक्योरिटी सभी को आश्वस्त करती रही। हमने एक बार भी लोगों को तनाव में नहीं देखा, जबकि वो अंदर से डरे हुए थे। हम सब एक साथ थे।'

 

एक्ट्रेस ने सरकार का जताया आभार

ईशा ने सरकार का शुक्रियादा करते हुए लिखा कि- 'अपने नागरिकों को आश्वस्त करने और हम सभी को वापस लाने के लिए प्रयासरत हमारी सरकार का धन्यवाद। विश्व के नागरिकों के लिए हर देश के साथ एकजुटता से काम करने के लिए यूएई सरकार का धन्यवाद! राधे राधे'

ईरान-इजराइल तनाव की वजह से एयरस्पेस बंद

ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। दुबई, जो दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है, यहां से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो कैंसल कर दिया गया या डायवर्ट किया गया। भारत के कई नागरिक अलग - अलग देशों में फंसे हुएं है, जिन्हें धीरे-धीरे भारत वापस आ रहें हैं।

 

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।