Chahal Responds to Dhanshree Allegations: धनश्री के आरोपों का चहल ने दिया करारा...

chahal-responds-to-dhanshree-verma-allegations

Chahal Responds to Dhanshree Allegations: धनश्री के आरोपों का चहल ने दिया करारा जवाब, बोले – 'मैं खिलाड़ी हूं, धोखा नहीं देता..'!

chahal responds to dhanshree  allegations धनश्री के आरोपों का चहल ने दिया करारा जवाब बोले – मैं खिलाड़ी हूं धोखा नहीं देता

Sara Khan Wedding: मशहूर टीवी एक्ट्रेस एक बार फिर बनी दुल्हन, की नई जिंदगी की शुरुआत…

तलाक के बाद फिर बढ़ा विवाद...

चहल और धनश्री की जोड़ी क्रिकेट और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की मशहूर जोड़ियों में से एक थी। दोनों के बीच 2022 से ही मतभेद की खबरें सामने आने लगी थीं, हालांकि आधिकारिक तौर पर तलाक 2025 में हुआ। तलाक के बाद दोनों ने चुप्पी बनाए रखी, लेकिन हाल ही में धनश्री के एक रिएलिटी शो में दिए बयान ने मामला फिर सुर्खियों में ला दिया।

धनश्री का रिएलिटी शो में बड़ा खुलासा...

धनश्री ने हाल ही में रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लिया। शो में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “पहले साल, दूसरे महीने में उसे पकड़ लिया।” फैंस ने इस जवाब को चहल पर धोखा देने के आरोप के रूप में लिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे चहल और धनश्री के रिश्ते पर फिर से चर्चा शुरू हो गई।

युजवेंद्र चहल का करारा जवाब...

अब चहल ने पहली बार इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “मैं एक खिलाड़ी हूं और धोखा नहीं देता। अगर कोई दो महीने में धोखा देता है तो रिश्ता चार साल तक कैसे चलता? हमारे बीच जो था, वह अब खत्म हो चुका है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं और बाकी लोगों को भी ऐसा करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा-

“अगर दो महीने में धोखा मिलता तो कौन 4.5 साल तक शादी निभाता? कुछ लोग आज भी पास्ट में फंसे हैं, शायद उनका घर मेरे नाम से चलता है। मेरे लिए यह चैप्टर खत्म हो गया है।”

करियर पर फोकस कर रहे हैं चहल...

चहल इन दिनों भारतीय टीम में वापसी की तैयारी में जुटे हैं और IPL 2026 की रणनीतियों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि अब वे अपने निजी जीवन पर नहीं बल्कि अपने करियर और भविष्य पर ध्यान दे रहे हैं। “सोशल मीडिया पर बहुत बातें चलती हैं, लेकिन सच्चाई सिर्फ एक है — मेरे लिए यह चैप्टर बंद हो चुका है।”

अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं दोनों..

जहां युजवेंद्र चहल क्रिकेट करियर में नए मुकाम की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं धनश्री वर्मा अपने डांस करियर और सोशल मीडिया प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। दोनों अब अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन यह विवाद अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसके पहले एक इंटरव्यूं में धनश्री ने तलाक पर की थी बात…

एक पॉडकॉस्ट में उन्होंने तलाक के बारें में बात करते हुए कहा कि- “हमें ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि ये सिर्फ हमारे या हमारे पार्टनर की नहीं बल्कि इसमें दो परिवार भी शामिल होते हैं। जो भी हमसे प्यार करते हैं, वो सब दुखी हैं। ये कोई सेलिब्रेशन नहीं होता। हम अपनी लड़ाई लड़ते हैं, फिर मीडिया सर्कस होता है। मुझे लगता है कि हमें इस बारे में बहुत मैच्योर होना चाहिए। मैंने इम्मैच्योर स्टेटमेंट देने की बजाए मैच्योर रहना चुना, जो पब्लिक को अपील करते हैं। मैं अपनी और उसकी (युजवेंद्र चहल) फैमिली वैल्यूज खराब नहीं करना चाहती थी।”

धनश्री ने आगे कहा था कि-

“जब कोई शादी टूटती है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि किसी का अपमान किया जाए। जिस दिन तलाक हुआ, वो दिन मेरे और परिवार के लिए बेहद इमोशनल था। मुझे याद है कि मैं वहां खड़ी थी और फैसला आने वाला था, हम सब मेंटली तैयार थे, लेकिन जब फैसला आया तो मैं फूट-फूटकर रोने लगी। मैं बता भी नहीं सकती थी कि मैं क्या महसूस कर रही हूं। मैं बस रोई जा रही थी।”

तलाक के दौरान चहल ने पहनी थी टी-शर्ट उस पर धनश्री…

चहल की टी- शर्ट विवाद पर बात करते हुए धनश्री ने कहा- “वो (युजवेंद्र) हमसे पहले निकला, जिसके बाद सारी चीजें हुईं, वो टी-शर्ट, मीडिया और सब कुछ। मुझे इस बारे में पता नहीं था, क्योंकि मैं तब तक अंदर ही थी। जिस समय मैं बाहर आई और कार में बैठी। मैं पीछे के रास्ते से बाहर आई, क्योंकि मुझे वो पसंद नहीं आ रहा था। वो बहुत दुखद था। हम अपने चेहरे पर कैमरे नहीं चाहते थे।”

आगे कहा कि-

“मैं और मेरे वकील पीछे से आए, क्योंकि हमको तो कुछ नहीं बताना था, मैंने तो नॉर्मल टी-शर्ट पहना है, नॉर्मल जींस पहना है। मेरे को थोड़ी कैमरे के सामने आकर कुछ बताना है। मेरी बेस्टफ्रेंड आई, हम तब भी खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे। मैं नॉर्मल सांस लेने की कोशिश कर रही थी। वो इतना हिला देने वाला मूमेंट था। ये जिंदगी का कोई छोटा पल नहीं था। और हम जानते हैं कि लोग हम पर ही इल्जाम लगाने वाले हैं। ये टी-शर्ट स्टंट होने से पहले ही हम सबको पता था कि लोग मुझे ही ब्लेम करने वाले हैं।’

धनश्री ने आगे बताया कि-

“मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के बारे में सोच रही थीं, तभी मैंने फोन उठाया और मुझे टी-शर्ट के बारे में पता चला। मैंने कहा क्या सच में इसने (युजवेंद्र) ऐसा किया? ये ऐसा हो गया? दिमाग में एक सेकेंड में लाखों थॉट्स आए कि अब ये होगा, अब वो होगा, उस मूमेंट मैंने सोच लिया, बॉस अब सब खत्म। मैं क्यों रोऊं।”

‘अरे व्हाट्सऐप कर देते…’ – धनश्री

आगे धनश्री से जब इस बारें में सवाल किया गया कि एक पॉडकास्ट में चहल से पूछा गया था कि वो तलाक के दिन वो टी- शर्ट क्यों पहनकर गए थे तो उन्होंने कहा उनके तरफ से धनश्री के लिए एक आखिरी मैसेज था तो आप इस पर क्या कहना चाहेंगी तो धनश्री ने कहा कि- “इस तरह की चीजों का दोष हमेशा महिला पर डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा- ‘अरे भाई वॉट्सऐप ही कर देता। टी-शर्ट क्यों पहनना है। फिर तो एक टी-शर्ट भी काफी नहीं हैं।’ दरअसल, जब धनश्री और चहल का तलाक हुआ था तब चहल एक टी- शर्ट पहन कर आएं थे उसमें लिखा था कि- ‘बी योर ओन शुगर डैडी’।

युजवेंद्र ने 2020 में धनश्री से की थी शादी

बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दरअसल क्रिकेटर ने धनश्री की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उनसे डांस सीखने के लिए कॉन्टेक्ट किया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये प्यार में बदल गई। दिसंबर 2020 में धनश्री और युजवेंद्र एक- दूसरे से शादी की थी।

 20 मार्च को हुआ था तलाक..

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरे काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में शादी के 4 साल बाद 20 मार्च गुरुवार को दोनों का आधिकारिक रुप से तलाक हो चुका है। मुबई फैमिली कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगा दी है। चहल के वकील ने इस बात की पुष्टि भी की थी।

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।