Battle Of Galwan Teaser: सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया शानदार तोहफा!

battle-of-galwan-teaser-out

Battle Of Galwan Teaser: सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया शानदार तोहफा!

battle of galwan teaser सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया शानदार तोहफा

सलमान खान का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर एक्टर ने अपने फैंस को तोहफा दे दिया है, एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर आउट हो चुका है। टीजर देख फैंस में फिल्म देखने की एक्साइट बढ़ गई है। लोगों को सलमान खान का लुक काफी पसंद आ रहा है।

Battle Of Galwan Teaser: कैसा है टीजर?

टीजर की शुरुआत सलमान के एक डायलॉग से हुई जिसमें सलमान खान कहते है कि - 'जवानो याद रहें जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत मिले तो सलाम करना और कहना...' तो इस पर फौजी कहते है कि - 'आज नहीं फिर कभी'। यह भारत और चीन के बीच हुई ऐतिहासिक घटना पर आधारित है, यह घटना इंडियन आर्मी के साहस और वीरता की मिसाल मानी जाती है। यह फिल्म देशभक्ति प्रेम और इमोशन से भरी हुई रहेगी। Also Read-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

टीजर के आखिर में सलमान एक डायलॉग बोलते हैं कि- 'मौत से क्या डरना उसे तो आना है'

Battle Of Galwan Teaser: क्या है इस फिल्म में खास

इस फिल्म को रियल लोकेशंस में शूट किया गया है। इस फिल्म में एक्शन सीक्वेंस और शानदार वीएफएक्स का प्रयोग किया गया था। मेकर्स ने दावा किया है कि यह एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सेना के लिए ट्रिब्यूट है।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

यह फिल्म 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई मुठभेड़ पर आधारित है। यह युद्ध बिना किसी गोली का इस्तेमाल किए 15,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक मारे गए, जबकि भारत की तरफ से कर्नल बी. संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हुए थे। यह फिल्म इसी दर्दनाक और बहादुरी से भरी घटना को पर्दे पर उतारेगी।

सलमान निभाएंगे कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार

फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जो गलवान घाटी की मुठभेड़ में शहीद हुए थे। यह रोल सलमान के करियर का एक सख्त और देशभक्ति से भरपूर किरदार माना जा रहा है। फिल्म में उनके अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी, जबकि डारेक्टर अपूर्व लाखिया करेंगे।
सलमान खान फिल्म्स कर रही है प्रोडक्शन
‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें कई नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। Also Read-सरकारी विमान के कथा करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, वर्दी में पुलिसकर्मी ने छुए पैर

संबंधित सामग्री

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 26 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति दी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक माहौल गर्माया। विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी।