Ameesha Patel Cheque Bounce Case: अमीषा पटेल ने गैर-जमानती वारंट पर दिया रिएक्शन!

ameesha-patel-react-on-cheque-bounce-case

Ameesha Patel Cheque Bounce Case: अमीषा पटेल ने गैर-जमानती वारंट पर दिया रिएक्शन!

ameesha patel cheque bounce case अमीषा पटेल ने गैर-जमानती वारंट पर दिया रिएक्शन

Ameesha Patel Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के बाद चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल मुश्किलों में फस गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुरादाबाद की अदालत ने उनके खिलाफ गैर- जमानती वारंट जारी किया है। इस पर अब एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने कहा कि- 'उनके वकील इस शिकायतकर्ता के झूठ को बेनकाब करने के लिए उचित क्रिमिनल प्रोसिडिंग्स शुरू कर रहे हैं।'

[caption id="attachment_134674" align="alignnone" width="995"]Amisha Patel reaction Amisha Patel reaction[/caption]

अमीषा पटेल ने दी प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा कि-

'मीडिया में मुरादाबाद में पवन वर्मा द्वारा की गई कुछ कार्यवाही को लेकर खबरें चल रही हैं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि यह बहुत पुराना मामला है, जिसमें पवन वर्मा ने सालों पहले समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और पूरी सहमति राशि प्राप्त कर ली थी।'

उन्होंने आगे लिखा कि-

'इसके बावजूद उन्होंने झूठे आरोप लगाकर फिर से मामला शुरू कर दिया है। मेरे वकील उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके। मैं इन बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करूंगी जो झूठ बोलकर पब्लिसिटी पाने की कोशिश करते हैं।'

[caption id="attachment_134678" align="alignnone" width="1040"]amisha patel amisha patel[/caption]

क्या है पूरा मामला?

फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद के इवेंट आयोजक पवन वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि, 16 नवंबर 2017 को मुरादाबाद में एक शादी में परफॉर्म करने के लिए अमीषा को बुलाया गया था। इसके लिए ₹14.50 लाख एडवांस दी गई थी, इतना ही नहीं मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी। लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि, बातचीत के दौरान उन्होंने पूरे पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सिर्फ 10 लाख ही नगद लौटाएं और 4.50 लाख का चेक दिया गया था, जोकि बाउंस हो गया। विवाद बढ़ने के बाद आयोजक ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

कई बार समन जारी करने पर भी नहीं पेश हुईं एक्ट्रेस

मुरादाबाद की अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत से कई बार समन जारी होने के बावजूद अमीषा अदालत में पेश नहीं हुईं, जिसके बाद अदालत ने उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि, अब इस मामले में 27 मार्च को सुनवाई की जाएगी।  

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।