Aly Goni Struggle: कश्मीरी मुस्लिम होने पर अली गोनी को नहीं मिला घर!

aly-goni-struggle

Aly Goni Struggle: कश्मीरी मुस्लिम होने पर अली गोनी को नहीं मिला घर!

aly goni struggle कश्मीरी मुस्लिम होने पर अली गोनी को नहीं मिला घर

Aly Goni Struggle: "बिग बॉस 14" के फेम और टीवी सीरियल के जाने माने एक्टर अली गोनी लंबे समय से जैस्मिन भसीन के साथ रिलेशनशिप में हैं। और वो उनके साथ अब लिवइन में रहना चाहते है। इस वजह से वो मुंबई में घर ढूढ़ रहे थे। लेकिन एक्टर का मुंबई में घर ढूढ़ना आसान नहीं रहा। उन्होंने कई बार बताया है, कि उनके मुस्लिम होने और कश्मीरी होने की वजह से उन्हें काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। अली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि- कई मकान मालिको ने मुस्लिम होने की वजह से उन्हें मकान देने से इंकार कर दिया। Read More: Operation Sindoor Celebrity Reactions: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अनुपम खेर से लेकर रजनीकांत जैसे सेलेब्स ने दिए रिएक्शन…

अली से सवाल किया गया कि....

एक इंटरव्यू के दौरान अली से सवाल किया गया- 'कश्मीरी होने पर उन्हें कैसे भेदभाव का सामना करना पड़ा?' इस सवाल का जबाव देते हुए। एक्टर ने कहा कि- 'इंडस्ट्री में तो कभी ये नहीं हुआ, लेकिन घर ढूंढने में मेरे साथ भेदभाव हुआ। बहुत ज्यादा, आज भी होता है। अभी भी मैं और जैस्मिन घर ढूंढ रहे थे, तो मैं आपको 50 बिल्डिंग्स गिनवा दूंगा, जिन्होंने बोला कि हम मुस्लिमों को घर नहीं देते।'

अली गोनी ने आगे कहा कि-

'मैंने देखा है कि जितने मना करने वाले थे, वो बूढ़े ही थे। या 50-60 के थे। ज्यादा से ज्यादा 5-10 साल जीने वाले हैं वो। उसके बाद या जलकर राख हो जाएंगे या कब्र में दफन हो जाएंगे। तो क्या करेंगे उस बिल्डिंग का।

इंडस्ट्री के बारें में बात करते हुए अली ने कहा कि...

'स्ट्रगल तो है। ये हर जगह हैं। लेकिन शोबिज में हमें काफी निराशा होती है। ऑडिशन प्रॉसेस से लेकर शो में कास्टिंग तक हमें कई चैलेंजेस फेस करने पड़े हैं। आजकल लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस हो जाते हैं। कभी-कभी हमें खुद पर ही डाउट होता था, जब कास्टिंग डायरेक्टर उल्टे-पुल्टे कारण देकर हमें प्रोजेक्ट में कास्ट करने से मना कर देता था। आजकल के यंग एक्टर्स को नहीं पता कि ऑडिशन क्या होता है। मुझे इंडस्ट्री के लोगों का सपोर्ट मिला। खासकर एकता कपूर ने मुझे बालाजी के हर शो में रखा है। स्ट्रगल कभी खत्म नहीं होने वाला है।'

2018 में जैस्मिन से मिले थे अली...

अली गोनी और जैस्मिन भसीन पहली बार 2018 में मुंबई में मिले थे, जब वे 'खतरों के खिलाड़ी 9' के लिए अर्जेंटीना जाने से पहले एयरपोर्ट पर मिले थे। बाद में, वे दोनों "बिग बॉस 14" में साथ नजर आए थे, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। वहीं से दोनों काफी फेमस हो गए। वो दोनों फेमस कपल में से एक है। अली गोनी इस समय 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी रीम शेख के साथ बनाई गई है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।