Aishwarya Rai Cannes 2025: एक्ट्रेस ने इंडियन लुक से रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा...

aishwarya-rai-cannes-2025-indian-look

Aishwarya Rai Cannes 2025: एक्ट्रेस ने इंडियन लुक से रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा...

aishwarya rai cannes 2025 एक्ट्रेस ने इंडियन लुक से रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

Janhvi Debut Cannes 2025: जाह्नवी कपूर ने कांस में किया डेब्यू, सादगी भरे लुक से लूटी महफिल…

ऐश्वर्या का देसी लुक...

एक्ट्रेस ने इस बार आईवरी रंग की बारीक बुनी हुई बनारसी साड़ी, हाथ से तैयार टिशू का दुपट्टा, और 500 कैरेट से अधिक माणिक और अनकट हीरों से बना हैवी नेकलेस पहना। लेकिन जो सबसे ज्यादा चर्चा रहा वो था उनके माथे पर लगा लाल सिंदूर, जिसने उनकी भारतीय पहचान और पारंपरिक मूल्यों के साथ संस्कारो को भी दर्शाता है। इस खास अवसर के लिए ऐश्वर्या का आउटफिट मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। बनारसी साड़ी और ज्वेलरी के मेल ने उनके लुक को शाही और बेहद खास बना दिया।

एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें..

ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की उनके इस लुक को देख सबने कहा 'ऑपरेशन सिंदूर' को ट्रिब्यूट दिया। और उनके लुक की सब तारीफ कर रहें हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी के साथ रेड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को रॉयल टच दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

यूजर्स ने की तारीफ..

एक्ट्रेस का लुक देख लोग उनकी काफी तारीफ कर रहें हैं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- 'Aishwarya in a sari is all we needed to see in Cannes ❤️?', एक ने लिखा कि- 'The OG Queen of Cannes ? - You looking amazing as always Ash! ❤️', एक ने लिखा कि- 'Nobody can really beat her …QUEEN is always a QUEEN, doesn’t matter with or without the CROWN', एक ने लिखा कि- That’s how legends do it ✨ Serving looks and slaying hearts ?? That’s how our Miss World ? and Bollywood icon conquers Cannes', एक ने लिखा कि- 'Now I truly believe?Beauty has no age?❤️?'।

बिना कुछ कहे दे दिया करारा जवाब..

हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें तेज थीं। ऐश्वर्या के अकेले कान्स में जाने और अभिषेक की अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे। लेकिन ऐश्वर्या ने अपने सिंदूर और पारंपरिक वेशभूषा के जरिए बिना एक शब्द बोले ही इन तमाम अफवाहों पर जवाब दे दिया। एक ऐसा जवाब जिसमें परंपरा, गरिमा और व्यक्तिगत आस्था की झलक थी।

 कान्स यात्रा: Actress का 22 सालों का जादू

ऐश्वर्या राय बच्चन की यह कान्स में 22वीं उपस्थिति रही। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपने देसी अंदाज और अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।

साल 2002 में कांस में किया था डेब्यू..

ऐश्वर्या ने पहली बार 2002 में फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। उस वक्त उन्होंने डिजाइनर नीता लुल्ला की बनाई पीले-गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी और एक पारंपरिक रथ में बैठकर रेड कार्पेट पर उतरी थीं। यह दृश्य ऐसा था मानो कोई भारतीय राजकुमारी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की संस्कृति और परंपरा को गर्व से पेश कर रही हो। उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली भी मौजूद थे।

2003 में भी देसी लुक में दिखी थी ऐश्वर्या..

2003 में भी ऐश्वर्या ने साड़ी पहनकर कान्स में अपनी खूबसूरती और भारतीय लुक से प्रभावी प्रदर्शन किया।

पहली भारतीय जूरी मेंबर..

ऐश्वर्या राय कान्स की जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। तब से अब तक उन्होंने रेड कार्पेट पर कई यादगार लुक्स और फैशन स्टेटमेंट पेश किए हैं — जो हर साल चर्चा का विषय बनते हैं।

ग्लैमर नहीं, परंपरा और विश्वास से बनते हैं रिश्ते..

ऐश्वर्या के इस लुक को न केवल फैशन के नजरिए से सराहा जा रहा है, बल्कि इसे व्यक्तिगत रिश्तों पर एक सार्वजनिक प्रतिक्रिया भी माना जा रहा है। जहां अक्सर ग्लैमर की चकाचौंध में रिश्ते खो जाते हैं, वहीं ऐश्वर्या का यह पारंपरिक सिंदूर यह संदेश दे रहा है कि रिश्ते भरोसे, संस्कृति और परंपरा पर टिके होते हैं। हर बार की तरह इस साल भी फैंस को ऐश्वर्या के नए रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतजार था और उन्होंने फिर साबित कर दिया कि वो न केवल एक स्टाइल आइकन हैं, बल्कि भारतीय परंपरा की जीवंत प्रतिनिधि भी हैं।

संबंधित सामग्री

‘जनता की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं’... CM विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त संदेश

छत्तीसगढ़

‘जनता की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं’... CM विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त संदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को जनता से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। कहा- लोगों की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं।

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देश-विदेश

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देशभर में करोड़ों मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज और सायरन की आवाज सुनाई दी। NDMA ने बताया कि यह आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग थी।

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

पाक नेता की चेतावनी-

मनोरंजन

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pakistani politician Nabeel Gabol has warned Bollywood director Aditya Dhar, urging him to make a sequel to his films 'Dhurandhar' and 'Dhurandhar 2', with a new title inspired by Gabol himself.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

शिलॉन्ग कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा की जमानत खारिज की। सोनम को जमानत मिली, अन्य आरोपी भी जमानत के लिए अर्जी लगाई।